DuckDuckGo: DuckDuckGo ने लॉन्च किया नया फिल्टर, सर्च रिजल्ट से AI-जेनरेटेड इमेज को छुपा सकेंगे यूजर्स
DuckDuckGo ने इसे अपनी "AI को लेकर प्राइवेट, उपयोगी और वैकल्पिक दृष्टिकोण" का हिस्सा बताया है। कंपनी चाहती है कि उपयोगकर्ताओं को यह नियंत्रण मिले कि वे इंटरनेट ब्राउज करते समय किस प्रकार की AI सामग्री देखना चाहते हैं।

विस्तार
प्राइवेसी को प्राथमिकता देने वाले सर्च इंजन DuckDuckGo ने एक नया फीचर पेश किया है, जो उपयोगकर्ताओं को सर्च रिजल्ट में दिख रही AI द्वारा जनरेट की गई इमेजेस को छिपाने की सुविधा देता है। इस फिल्टर के जरिए यूजर्स अब केवल असली, नॉन-सिंथेटिक (गैर-कृत्रिम) तस्वीरें ही देख सकेंगे।
पिछले सप्ताह पेंसिल्वेनिया स्थित इस कंपनी ने इस नए फीचर की घोषणा की। DuckDuckGo ने इसे अपनी "AI को लेकर प्राइवेट, उपयोगी और वैकल्पिक दृष्टिकोण" का हिस्सा बताया है। कंपनी चाहती है कि उपयोगकर्ताओं को यह नियंत्रण मिले कि वे इंटरनेट ब्राउज करते समय किस प्रकार की AI सामग्री देखना चाहते हैं।
यह नया “AI Images” फिल्टर DuckDuckGo की इमेज सर्च टैब में जोड़ा गया है। जब कोई यूजर इमेज सर्च करता है, तो टेक्स्ट क्वेरी बॉक्स के ठीक नीचे फिल्टर मेनू में एक नया विकल्प दिखाई देगा “AI Images show”
इस ड्रॉपडाउन को क्लिक करके दो विकल्प मिलेंगे
- AI-जेनरेटेड इमेज दिखाएं
- AI-जेनरेटेड इमेज छिपाएं
यदि यूजर हमेशा के लिए AI इमेज नहीं देखना चाहते, तो वे सेटिंग्स में जाकर “AI Features” सेक्शन में जाएं, फिर “Manage” पर क्लिक करें और AI इमेजेस को स्थायी रूप से बंद कर सकते हैं (लॉगिन की स्थिति में)।
DuckDuckGo के अनुसार, यह फिल्टर मैन्युअली तैयार किए गए ओपन-सोर्स ब्लॉकलिस्ट्स पर आधारित है। इसके साथ ही, कंपनी ने uBlockOrigin और uBlacklist Huge AI Blocklist जैसी लिस्ट्स से भी सहयोग लिया है जो उन वेबसाइट्स की पहचान करती हैं, जो AI-जेनरेटेड कंटेंट पोस्ट करती हैं।
- काम की बात: कंपनियां नहीं करेंगी एआई ट्रेनिंग के लिए आपके डाटा का इस्तेमाल, बदल दें ये सेटिंग्स
- Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट ने चाइनीज टेक्निकल सपोर्ट किया बंद, राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर उठाया कदम
- Baby Grok: एलन मस्क ने बच्चों के लिए लॉन्च किया बेबी ग्रोक, 'गंदी भाषा' में यहां नहीं होगी बात
- Alert: दुनिया का पहला AI मैलवेयर, ZIP फाइल में छिपकर कर रहा है Windows PCs को हैक