मां-बाप से भी ज्यादा मोबाइल को तवज्जो देने लगे हैं भारतीय छात्र, आंकड़े सोचने वाले हैं

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 24 May 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
Indian students check smartphones 150 times daily, this is the proof addiction to their phones
addiction of smartphones

    पिछले 2 सालों में भारत में एक नई क्रांति स्मार्टफोन की चल रही है। वीडियो चैटिंग और वीडियो स्ट्रमिंग के मामले में भारतीय मोबाइल यूजर्स ने दुनिया के कई देशों को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन एक चिंता की बात यह है कि भारतीय युवा बुुरी तरह से स्मार्टफोन की गिरफ्त में आ चुके हैं। अभी हाल ही में हुए एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि भारत में कॉलेज के छात्र दिनभर में 150 बार से ज्यादा बार अपने स्मार्टफोन को चेक करते हैं।

    इस सर्व को इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (ICSSR) और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) ने एक साथ मिलकर किया है। सर्वे के बाद रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। यह सर्वे भारतीयों के मोबाइल की लत को लेकर किया गया है।

    विज्ञापन

    इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर मोहम्मद नावेद खान के मुताबिक कॉलेज के छात्र मोबाइल की चिंता कुछ ज्यादा ही कर रहे हैं। उन्हें इस बात का डर हमेशा सताता है कि कोई जरूरी सूचना उनसे छूट ना जाए, इसलिए वे दिनभर में औसतन 150 बार मोबाइल को चेक कर रहे हैं। खान ने आगे कहा कि छात्रों के बीच स्मार्टफोन की लत उनकी सेहत को भी खराब कर सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस प्रोजेक्ट को स्मार्टफोन पर निर्भरता नाम दिया गया था जो कि देशभर के 20 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के छात्रों के बीच सम्पन्न हुआ। इस सर्वे में प्रत्येक विश्वविद्यालय से 200 छात्रों को शामिल किया गया था यानि कुल 4,000 छात्र इसमें शामिल हुए। इसमें शामिल 80 फीसदी छात्रों ने कहा कि उनके पास खुद का फोन है और वे कंप्यूटर के मुकाबले मोबाइल को प्राथमिकता देते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें