Airtel ने लॉन्च किए दो नए सस्ते प्लान्स, 193 रुपये में रोज मिलेगा 1GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 24 May 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Airtel launched Rs 49, Rs 193 Prepaid Add-on Packs Offer Up to 1GB Extra Data Daily to Take on Jio
भारती एयरटेल

    Airtel ने जियो को टक्कर देने के लिए दो नए ऐड-ऑन पैक पेश किए हैं जिनमें 49 रुपये और 193 रुपये के प्लान शामिल हैं। इन दोनों प्लान उन यूजर्स के लिए हैं जिनका काम रोज के 1 या 1.5 जीबी डाटा से नहीं चलता है।

    इनमें से 193 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसमें रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं 49 रुपये वाले प्लान में 1 जीबी डाटा 1 दिन की वैधता के साथ मिलेगा। एयरटेल के ये दोनों प्लान आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, दिल्ली जैसे कई प्रमुख शहरों में लाइव हो चुके हैं। इन सर्किल के यूजर्स इन दोनों प्लान को रिचार्ज करा सकते हैं।

    विज्ञापन

    उदाहरण के लिए अगर आपने 349 रुपये वाला प्लान लिया है और आपको हर रोज 2.5 जीबी डाटा मिल रहा है और साथ ही आपने 193 रुपये वाला प्लान ले लिया तो आपको अब हर रोज 3.5 जीबी डाटा मिलेगा। वह भी पूरे 28 दिनों के लिए। वहीं 49 रुपये वाले प्लान के लेने पर आपको मौजूदा वैधता के साथ 1 जीबी डाटा मिल जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले कंपनी ने 558 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसमें 246 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 82 दिनों की होगी यानि हर रोज आपको 3 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में रोज 100 लोकल और नेशनल मैसेज भी मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें