अमेरिका और जापान के बाद भारतीय कंपनियों पर होता है सबसे ज्यादा साइबर अटैक

अमेरिका और जापान के बाद भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश है जिस पर साइबर अटैकर्स की नजर सबसे पहले रहती है। Acronis Cyberthreats ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रत्येक 1,000 कंपनियों पर करीब 1,168 साइबर अटैक हुए हैं। ये आंकड़े साल 2020 की तीसरी तिमाही के हैं। तीसरी तिमाही में मेज रैंसमवेयर (Maze ransomware) अटैक में 7.8 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।
इस रिपोर्ट के जरिए उनलोगों को भी साइबर अटैक से सतर्क रहने को कहा गया है जो डाटा इंक्रिप्शन पर 100 फीसदी भरोसा करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में भारतीय कंपनियों पर होने वाले साइबर अटैक में 50 फीसदी से अधिक अटैक मेज रैंसमवेयर वाले ही हैं। ऐसे में अमेरिका और जापान के बाद मेज रैंसमवेयर का सबसे बड़ा ठिकाना भारत बन गया है।
Acronis Cyberthreats की रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकतर साइबर अटैक पैसों के लिए ही किए जाते हैं। हैकर्स की पहली पसंद अब डाटा नहीं रहा, हालांकि ऐसा नहीं है कि वे अब डाटा चोरी नहीं करते। कई बार ये हैकर्स निजी डाटा चोरी करते हैं और सार्वजनिक करने की धमकी देकर पैसे मांगते हैं या फिर ब्लैकमेल करते हैं।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2020 में प्रत्येक दिन 31 फीसदी विदेशी और भारतीय कंपनियां साइबर अटैक की शिकार हुई हैं। वर्क फ्रॉम होम होने की वजह से हैकर्स का काम आसान हो गया है, क्योंकि ऑफिस के बाहर नेटवर्क की सिक्योरिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में भारतीय कंपनियों और संस्थाओं को अपनी सिक्योरिटी बेहद ही मजबूत करने की जरूरत है। साथ ही डाटा सिक्योरिटी को लेकर कई बड़े और कारगर कदम उठाने होंगे।
- TECNO POVA स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, Helio G80 प्रोसेसर के साथ मिलेगी 6000mAh की बैटरी
- WhatsApp ने कहा नई शर्तें मंजूर करो, वरना अकाउंट डिलीट कर दो
- डेली रूटीन में शामिल हो रहा डिजिटल पेमेंट, UPI पेमेंट्स में 99% का इजाफा: Worldline
- Year Ender 2020: Apple ने जारी किया बेस्ट एप्स की लिस्ट, Wakeout बना बेस्ट आईफोन एप ऑफ द ईयर