शिलांग में बनेगा ऑनलाइन गेमिंग का भारत का पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, केंद्रीय आईटी राज्यमंत्री चंद्रशेखर का बयान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 13 Jan 2023 09:45 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग के लिए बनाया जाने वाला "सेंटर ऑफ एक्सीलेंस" अगली पीढ़ी के ऑनलाइन गेमिंग इकोसिस्टम के निर्माण के लिए पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के स्टार्टअप और उद्यमियों को प्रेरित करेगा।

India first Centre of Excellence in online gaming to come up in Shillong said Union Minister Rajeev Chandrasek
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि सरकार इस साल मार्च तक ऑनलाइन गेमिंग में भारत का पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शिलांग में स्थापित करेगी। भारत के सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के माध्यम से डिजिटल इंडिया स्टार्टअप हब इस ऑनलाइन गेमिंग सेंटर को स्थापित किया जाएगा। बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने हाल ही में सार्वजनिक परामर्श के लिए ऑनलाइन गेमिंग के संबंध में आईटी नियम, 2021 के नियमों का ड्राफ्ट जारी किया था।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग के लिए बनाया जाने वाला "सेंटर ऑफ एक्सीलेंस" अगली पीढ़ी के ऑनलाइन गेमिंग इकोसिस्टम के निर्माण के लिए पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के स्टार्टअप और उद्यमियों को प्रेरित करेगा। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मेघालय की दो दिवसीय यात्रा के दौरान कहा "यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का दृष्टिकोण है कि स्टार्टअप और उद्यमियों की अगली लहर शिलांग, कोहिमा और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों से आनी चाहिए।"

    केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर ने शिलांग में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का भी दौरा किया और कोविड महामारी के बाद डिजिटल कौशल हासिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डिजिटल कौशल पर ट्रेनिंग प्रदान करने के लिए शिलांग में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी (एनआईईएलआईटी) के तहत एक अत्याधुनिक सुविधा स्थापित की जाएगी।

    सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए नियमों का ड्राफ्ट जारी किया था। ड्राफ्ट के अनुसार, सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए एक सेल्फ रेगुलेटरी मैकेनिज्म, प्लेयर्स के अनिवार्य वेरिफिकेशन और फिजिकल भारतीय पते का प्रस्ताव दिया। साथ ही ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों के तहत लाया जाएगा। ये नियम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए वर्ष 2021 में जारी किए गए थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें