TWS under 1000: शानदार डिस्काउंट के साथ मिल रहे ये ब्लूटूथ ईयरबड्स, डिजाइन और ऑडियो भी है दमदार

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 13 Jan 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
best Bluetooth earbuds under rs 1000 with great discounts know details
Best Bluetooth Earbuds - फोटो : Amazon

    वायरलेस ईयरबड्स (TWS) को आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। मार्केट में अब स्टाइलिश और अच्छी साउंड क्वालिटी वाले वायरलेस ईयरबड्स भी उपलब्ध हैं। शुरुआत में वायरलेस ईयरबड्स काफी महंगे हुआ करते थे इसलिए आम लोगों की पहुंच से दूर थे। अब मार्केट में कम बजट में भी अच्छी साउंड क्वालिटी वाले वायरलेस ईयरबड्स उपलब्ध हैं। ब्लूटूथ ईयरबड्स पर फिलहाल अच्छा डिस्काउंट देखने मिल रहा है। कई ईयरबड्स पर तो 70 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यदि आप भी कम कीमत में अच्छे वायरलेस ईयरबड्स की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 1,000 रुपये से भी कम कीमत में मिलने वाले ईयरबड्स के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...

    Truke BTG Beta TWS
    Truke BTG Beta TWS - फोटो : Truke

    Truke BTG Beta TWS

    Truke की तरफ से आने वाले इस वायरलेस ईयरबड्स को 63 फीसदी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। ईयरबड्स की कीमत 2,699 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के बाद इसे 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ईयरबड्स में 13mm के बड़े ऑडियो ड्राइवर मिलते हैं। बड्स में 38 घंटे का प्लेटाइम और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। TWS ईयरबड्स के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसके साथ ट्रू गेमिंग मोड, इंस्टेंट पेयरिंग, एएसी कोडेक, ड्यूल माइक ईएनसी और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 रेटिंग मिलती है। फोन के साथ कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट है।

    Noise Buds VS201 V2
    Noise Buds VS201 V2 - फोटो : Noise

    Noise Buds VS201 V2 TWS

    न्वाइस के बड्स VS201 V2 को 70 फीसदी डिस्काउंट के साथ 899 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस TWS ईयरबड्स के साथ 14 घंटे का बैटरी बैकअप और Bluetooth v5.1 की कनेक्टिविटी मिलती है। ईयरबड्स में वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिलती है। ईयरबड्स में डुअल इक्विलाइजर और फुल टच कंट्रोल मिलता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें