आइडिया ने लॉन्च किया सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 1.4GB डाटा

रिलायंस जियो के प्लान के जवाब ने आइडिया ने नया प्री-पेड प्लान पेश किया है जिसकी कीमत 227 रुपये है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इस प्लान में मिस्ड कॉल अलर्ट के साथ फ्री में डॉलर ट्यून मिलेगा।
अब इस प्लान के फायदे की बात करें तो इसमें 28 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा रोज 1.4 जीबी 3जी/4जी डाटा मिलेगा। इस प्लान में रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे।
हालांकि अन्य टेलीकॉम कंपनियों के प्लान से आइडिया के इस प्लान की तुलना की जाए तो यह प्लान महंगा लगता है, क्योंकि कई कंपनियां 199 रुपये ही उपरोक्त फायदे रही हैं। ऐसे में आइडिया का यह प्लान महंगा है।
इस प्लान में एक फायदे की बात करें तो वैसे तो 1 महीने के लिए मिस्ड कॉल अलर्ट की कीमत 30 रुपये है लेकिन 227 रुपये वाले प्लान में यह आपको फ्री में मिलेगा। इस प्लान में एक दिन में 250 मिनट और सप्ताह में 1,000 मिनट की सीमा है।