सिर्फ 5,599 रुपये में फुल व्यू डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 28 Jun 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
Spice F311 Android Go smartphone launched in India With Full View Display, Fingerprint Sensor
spice f311

    स्पाइस मोबाइल का नाम तो आपने सुना ही होगा। पिछले कई महीनों से कंपनी बाजार से एकदम से गायब थी, वहीं अब कंपनी ने अपने पहले एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन स्पाइस एफ311 के साथ बाजार में वापसी की है। इस फोन में फुल व्यू डिस्प्ले दी गई है।

    फोन में सोशल मीडिया पर शेयरिंग के लिए अलग से एक बटन दिया गया है। यह फोन ब्लैक, रोज गोल्ड और फैन्टम रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। स्पाइस एफ311 की टक्कर नोकिया 1, लावा जेड 50 और माइक्रोमैक्स भारत गो के साथ होगी।

    विज्ञापन

    स्पाइस एफ311 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    इस फोन की कीमत 5,599 रुपये है और इसे देशभर के किसी भी रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 (गो एडिशन), 5.45 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्टे रेशियो 18:9 है। फोन में मीडियाटेक का 1.1GHz स्पीड वाला प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली T720 MP1 जीपीयू दिया गया है। फोन में 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में 2400 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें