Scam Alert: SBI का फर्जी अधिकारी बन महिला से ठगे 15 लाख, आप ना करें इस तरह की गलती
हाल ही में हैदराबाद के मणिकोंडा की 43 वर्षीय महिला से लगभग 15 लाख रुपये ठग लिए गए। ठगों ने खुद को एसबीआई सिक्योरिटीज के अधिकारी बताकर महिला को चूना लगाया।

विस्तार
पिछले कुछ महीनों में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में भारी वृद्धि देखी गई है, जहां ठग हाई रिटर्न का झांसा देकर लोगों से पैसा चुरा रहे हैं। ये धोखेबाज व्हाट्सएप जैसी मैसेजिंग प्लेटफार्मों पर नकली समूह बनाकर भोले-भाले लोगों को जोड़ रहे हैं और निवेश के जरिए अधिक पैसा कमाने की तरकीबें बता रहे हैं। कई लोग इन धोखाधड़ियों का शिकार होकर अपनी जमा पूंजी गंवा चुके हैं। हाल ही में हैदराबाद के मणिकोंडा की 43 वर्षीय महिला से लगभग 15 लाख रुपये ठग लिए गए। ठगों ने खुद को एसबीआई सिक्योरिटीज के अधिकारी बताकर महिला को चूना लगाया।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता को अगस्त में व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला, जिसमें 'एसबीआई सिक्योरिटीज इंटरनेशनल अकाउंट' का विज्ञापन था। एसबीआई के नाम को देखकर पीड़िता ने दिलचस्पी दिखाई जिसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया जिसका नाम 'एसबीआई सिक्योरिटीज ग्रुप' था।
ठगों ने खुद को एसबीआई के अधिकारी बताते हुए उसे 'SBI-INT' नामक एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा, जिसे एक आधिकारिक एसबीआई ट्रेडिंग प्लेटफार्म के रूप में पेश किया गया। ठगों ने एप के जरिए महिला से आईपीओ, अपर सर्किट स्टॉक्स और ब्लॉक ट्रेड्स में हाई रिटर्न का वादा करते हुए निवेश करवाया। पीड़िता ने शुरू में छोटी रकम निवेश की और उसके बाद फायदे की संभावना देखकर उसने और अधिक राशि निवेश की और धीरे-धीरे एप के वॉलेट में कई डिपॉजिट ट्रांसफर किए।
हालांकि, जब पीड़िता ने अपने मुनाफे और प्रारंभिक निवेश को निकालने का प्रयास किया, तो ठगों ने उससे 'टैक्स' के नाम पर 22 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। इस मांग के बाद पीड़िता को होश आया। तब तक वह करीब 15 लाख रुपये गंवा चुकी थी और उसे केवल 25,000 रुपये की मामूली राशि ही वापस मिली थी। इसके बाद साइबराबाद साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज एक मामला दर्ज किया गया है और अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
- काम की बात: चोर बंद भी कर देगा फोन तो भी मिल सकता है वापस, पहले ही कर दें यह सेटिंग
- Google Photos: आया सबसे बड़ा अपडेट, अब AI से एडिट कर सकेंगे वीडियो
- Earbuds: महिला के कान में फटा इस कंपनी का ईयरबड्स, हमेशा के लिए खत्म हुई सुनने की क्षमता
- सावधान: प्ले-स्टोर पर वापस आ गया है ट्रोजन मैलवेयर, Spotify और WhatsApp यूजर्स को बना रहा शिकार