सावधान: प्ले-स्टोर पर वापस आ गया है ट्रोजन मैलवेयर, Spotify और WhatsApp यूजर्स को बना रहा शिकार
बताया जा रहा है कि Necro ट्रोजन नामक यह मैलवेयर कीस्ट्रोक्स लॉग करने, संवेदनशील जानकारी चुराने, अतिरिक्त मालवेयर इंस्टॉल करने और रिमोट कमांड्स को तैयार करने में सक्षम है। Google Play एप स्टोर में दो एप्स इस मैलवेयर के साथ पाए गए हैं।

विस्तार
गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद कुछ पॉपुलर एप्स के जरिए हैकर्स लोगों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सिक्योरिटी रिसर्चर के अनुसार कुछ Google Play एप्स और लोकप्रिय एप्स के अनऑफिशियल मोड्स को हैकर्स द्वारा खतरनाक मालवेयर फैलाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि Necro ट्रोजन नामक यह मैलवेयर कीस्ट्रोक्स लॉग करने, संवेदनशील जानकारी चुराने, अतिरिक्त मालवेयर इंस्टॉल करने और रिमोट कमांड्स को तैयार करने में सक्षम है। Google Play एप स्टोर में दो एप्स इस मैलवेयर के साथ पाए गए हैं। इसके अलावा Spotify, WhatsApp और Minecraft जैसे गेम्स के मोडेड (संशोधित) एंड्रॉयड एप्लिकेशन पैकेज (APKs) में भी इस ट्रोजन के फैलने की पहचान की गई है।
Google Play ऐप्स और मोडेड APKs का इस्तेमाल Necro ट्रोजन फैलाने के लिए किया जा रहा है। Necro परिवार के इस ट्रोजन का पहली बार पता 2019 में चला था, जब यह लोकप्रिय PDF मेकर एप CamScanner में पाया गया था। Google Play पर इस एप के आधिकारिक वर्जन में यह ट्रोनज मिला था जिसके 100 मिलियन से अधिक डाउनलोड्स थे।
- किया यह काम तो तुरंत ब्लॉक होगा Telegram अकाउंट
- जरूरी बात: एंड्रॉयड स्मार्टफोन की चार्जिंग किन कारणों से हो जाती है स्लो, इन चीजों को करें चेक
- Apple Intelligence: एपल इंटेलिजेंस के लिए आईफोन में होनी चाहिए इतनी रैम, नहीं तो काम नहीं करेगा यह फीचर
- X Update: एलन मस्क ने यह क्या कर दिया, जिन्हें आपने किया है ब्लॉक वो भी देख सकेंगे आपकी पोस्ट