Apple को पछाड़ हुवावे बनी स्मार्टफोन बेचने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

प्रदीप पांडे
भाषा, नई दिल्लीप्रदीप पांडे
Wed, 01 May 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Huawei becomes second largest smartphone maker, beats Apple
huawei logo

    चीन की कंपनी हुवावे ने स्मार्टफोन बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच इस साल की पहली तिमाही में एपल को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। कोरिया की सैमसंग अभी भी पहले स्थान पर बनी हुई है। इंटरनेशन डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस साल के पहले तीन महीने में दुनिया भर में 31.08 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री हुई। यह पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में 6.60 प्रतिशत कम है। यह लगातार छठी तिमाही है जब स्मार्टफोन की वैश्विक बिक्री में गिरावट देखने को मिली है।

    संगठन का कहना है कि हुवावे की मजबूत वृद्धि के बाद भी 2019 स्मार्टफोन बिक्री के लिहाज से गिरावट वाला साल होने वाला है। इस दौरान सैमसंग की बिक्री 8.10 प्रतिशत गिरकर 7.19 करोड़ पर आ गयी। हालांकि सैमसंग अभी भी सबसे अधिक स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनी बनी हुई है।

    विज्ञापन

    हुवावे की बिक्री 50.30 प्रतिशत की शानदार वृद्धि के साथ 5.91 करोड़ स्मार्टफोन पर पहुंच गयी। कंपनी ने इस प्रदर्शन के साथ एपल को पछाड़ दूसरा स्थान हासिल कर लिया। हालांकि एपल की बिक्री 30.20 प्रतिशत गिरकर 3.64 करोड़ पर आ गयी। आईडीसी ने कहा कि स्मार्टफोन बाजार की बिक्री सुस्त पड़ने से इस बात के संकेत मिलते हैं कि उपभोक्ता पुराना स्मार्टफोन बदलने में अधिक समय ले रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें