Huawei P30 Lite की पहली सेल आज, इसमें है 32MP का सेल्फी कैमरा

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अप्रैल की शुरुआत में भारत में अपने 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे जिनमें हुवावे पी30 प्रो और हुवावे पी30 लाइट शामिल हैं। इनमें से पी30 लाइट की बिक्री आज यानि 25 अप्रैल से शुरू हो रही है। हुवावे पी30 लाइट की खासियतों की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Huawei P30 Lite की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0.1 आधारित EMUI मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.15 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2312 पिक्सल है। फोन में ऑक्टाकोर हाई-सीलिकन किरिन 710 प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन 4 और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

Huawei P30 Lite का कैमरा
इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 24 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है जिसका अपर्चर f/1.8 है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल है और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है।