काम की बात: AI इमेज को पहचानना है बहुत आसान, ये चार टिप्स याद कर लीजिए

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 24 Apr 2024 02:58 PM IST
सार

फिलहाल सबसे पोपुलर टूल Midjourney, Microsoft Designer और DALL-E 3 हैं। इनकी मदद से कोई भी कुछ ही सेकेंड में ऐसी फोटो बना सकता है जो देखने में वास्तविक नजर आएगी, हालांकि इन्हें पहचानना बहुत जरूरी है कि जो तस्वीर आप देख रहे हैं उसे एआई ने बनाई है या वास्तविक है। आइए कुछ टिप्स आपको बताते हैं...

विज्ञापन
How to spot an AI generated image 4 tips you should know
AI IMAGE - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इमेज की भरमार है। पूरा इंटरनेट एआई से बनाई गई तस्वीरों से भरा पड़ा है। आज मार्केट में कई सारे ऐसे टूल हैं जिनकी मदद से लोग एआई इमेज बना रहे हैं। फिलहाल सबसे पोपुलर टूल Midjourney, Microsoft Designer और DALL-E 3 हैं। इनकी मदद से कोई भी कुछ ही सेकेंड में ऐसी फोटो बना सकता है जो देखने में वास्तविक नजर आएगी, हालांकि इन्हें पहचानना बहुत जरूरी है कि जो तस्वीर आप देख रहे हैं उसे एआई ने बनाई है या वास्तविक है। आइए कुछ टिप्स आपको बताते हैं...

    बारिकी से देखें

    POP AI IMAGE
    POP AI IMAGE - फोटो : REDDIT

    किसी भी तस्वीर को बारिकी से देखने पर आपको पता चल जाएगा कि वह AI इमेज या है असली। इसी फोटो को आप ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि पोप फ्रांसिस ने जो चश्मा पहना उसकी परछाई सही नहीं है। इसके अलावा लॉकेट का एक ही हिस्सा जैकेट पर दिख रहा है, दूसरा नहीं। एआई टूल इस तरह की गलती करते हैं। एआई टूल इन बारिकियों पर ध्यान नहीं देते हैं, बल्कि वे ऐसी तस्वीरें बनाते हैं जो मनमोहक हों।

    विज्ञापन

    अवास्तविक चीजें

    AI IMAGE
    AI IMAGE - फोटो : FREEPIK

    किसी भी इंसान की फोटो को देखें तो उसके चेहरे और बालों को गौर से देखें। आपको अंतर समझ में आ जाएगा और आप इसी आधार पर तय कर पाएंगे कि उस फोटो को एआई ने बनाई है या नहीं। यह फोटो एआई से बनाई गई है। इसका पता आंखों को देखकर ही चल जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें