काम की बात: ATM से पैसे निकालते समय रहें सावधान, इन गलतियों से खाली हो सकता है अकाउंट
इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ जरूरी टिप्स देने वाले हैं जो आपको एटीएम का इस्तेमाल करते समय फ्रॉड से बचा सकती हैं। आइए जानते हैं।

विस्तार
एटीएम के जरिए पैसे निकालने में जरा सी लापरवाही आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। स्कैमर्स आपकी गलती का फायदा उठा सकते हैं और आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं। ऐसी घटनाएं रोज सामने आ रही हैं और हम इससे अवगत होते हुए भी इन गलतियों को दोहराते हैं। ऐसे में यदि आप भी एटीएम फ्रॉड से बचना चाहते हैं और अकाउंट सुरक्षित रखना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ जरूरी टिप्स देने वाले हैं जो आपको एटीएम का इस्तेमाल करते समय फ्रॉड से बचा सकती हैं। आइए जानते हैं।
एटीएम से पैसे निकालने से पहले और एटीएम के अंदर जाते ही सबसे पहले आपको उसे अच्छी तरह से चेक करना है। आस-पास नजर घूमा लें और सरसरी निगाह से देख लें कि कहीं कोई हिडन कैमरा तो नहीं है। आपको एटीएम कार्ड स्लॉट की भी जांच करनी चाहिए। कई बार बदमाश कार्ड स्लॉट के आस-पास कार्ड रीडर चिप लगा देते हैं, जो एटीएम कार्ड के डाटा और पिन कोड की जानकारी चुरा सकते हैं।
यदि बदमाशों के हाथ आपका एटीएम पिन नहीं लगता हो आपके अकाउंट में सेंध लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एटीएम पिन का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करना चाहिए। ध्यान रखें कि आप एटीएम के अंदर पैसा निकालने गए हैं और वहां कोई दूसरा व्यक्ति नहीं होना चाहिए। अगर कोई दूसरा व्यक्ति वहां मौजूद है तो उसे बाहर जाने के लिए कहें या पिन छिपाकर दर्ज करें। पिन दर्ज करते समय अपने हाथ से एटीएम के की-बोर्ड को ढंक लें और मशीन के जितना करीब हो सके, उतना करीब खड़े हों। ताकि आपका पिन कोई देख न पाए।
- Smartphone: खराब बैटरी लाइफ से हैं परेशान तो ये तरीके आएंगे काम
- Social Media: इंस्टाग्राम से "युवाओं का दिमाग हो रहा खराब" मेटा पर करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज
- Elon Musk: इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच एलन मस्क ने जताई तीसरे विश्व युद्ध की आशंका, कही ये बात
- स्कैम से रहना है दूर तो Google पर न खोजें ये 5 चीजें