Elon Musk: इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच एलन मस्क ने जताई तीसरे विश्व युद्ध की आशंका, कही ये बात

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 25 Oct 2023 09:39 AM IST
सार

टेस्ला के सीईओ मस्क ने अमेरिका से यूक्रेन के साथ शांति बनाए रखने और 'रूस के साथ सामान्य संबंध फिर से शुरू करने' का रास्ता निकालने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Elon Musk expressed fear of World War 3 Amid Israel Hamas conflict
Elon Musk - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टेस्ला के सीईओ और अरबपति एलन मस्क ने इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि इस्राइल-हमास संघर्ष के कारण न केवल अमेरिका तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहा है, बल्कि पूरी मानव सभ्यता ही खतरे में पड़ सकती है। मस्क ने अमेरिका से यूक्रेन के साथ शांति बनाए रखने और 'रूस के साथ सामान्य संबंध फिर से शुरू करने' का रास्ता निकालने के लिए कहा है।

    टेस्ला के सीईओ ने डेविड सैक्स द्वारा आयोजित विनाशकारी इस्राइल-हमास युद्ध के बारे में पैनल में विवेक रामास्वामी के साथ यह बात कही। स्पेसएक्स के सीईओ ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व युद्ध-3 में अपनी राह बना रहा है। उन्होंने कहा कि इसके कारण चल रहे युद्ध से "पूरी सभ्यता ही खतरे में पड़ सकती है"। मस्क ने चेतावनी दी कि अगर वैश्विक स्तर पर लड़ाई छिड़ती है, तो एक बड़े पैमाने पर लड़ाई हो सकती चाहिए।

    विज्ञापन

    रूस और चीन संबंध पर जताई चिंता

    एक्स के मालिक मस्क ने क्षेत्रीय संघर्षों को वैश्विक संघर्षों में बढ़ने से रोकने में अमेरिकी विदेश नीति के महत्व पर प्रकाश डाला। मस्क ने रूस और चीन के बीच विकसित होते रिश्तों को लेकर चिंता जताई, जबकि उनकी टिप्पणियां यूक्रेन पर रूस के आक्रमण और इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच आईं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें