AC Scheme: पुराने AC से पाएं छुटकारा और बिजली बिल में करें बचत! सरकार ला रही है नई स्कीम
अधिकतर घरों में अभी भी 3-स्टार से कम रेटिंग वाले AC लगे हुए हैं, जो न सिर्फ ज्यादा बिजली खाते हैं बल्कि पर्यावरण पर भी असर डालते हैं। जानिए इस स्कीम का फायदा किस तरह उठाया जा सकता है।

विस्तार
AC Scheme:
बढ़ती गर्मी और आसमान छूते बिजली बिलों से परेशान हैं? तो अब आप बहुत जल्द राहत की सांस ले सकते हैं। दरअसल, केंद्र सरकार एक ऐसी योजना पर काम कर रही है, जिसके तहत आप अपने पुराने और बिजली खपत करने वाले एयर कंडीशनर्स (AC) को पावर एफिशिएंट 5-स्टार AC से बदल सकेंगे। ऐसा करने के लिए सरकार आपको वित्तीय प्रोत्साहन भी देगी।
25% बिजली कूलिंग में हो रही खर्च
पिछले कुछ सालों में AC की मांग तेज़ी से बढ़ी है। 2021-22 में जहां 84 लाख यूनिट बिके थे, वहीं 2023-24 में ये संख्या बढ़कर करीब 1.1 करोड़ हो गई। लेकिन ये तेजी से बढ़ता कूलिंग सिस्टम बिजली की भारी खपत कर रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, भारत में भवनों द्वारा खपत की गई कुल बिजली का 25% हिस्सा सिर्फ कूलिंग यानी AC पर खर्च हो रहा है।
अधिकतर घरों में अभी भी 3-स्टार से कम रेटिंग वाले AC लगे हुए हैं, जो न सिर्फ ज्यादा बिजली खाते हैं बल्कि पर्यावरण पर भी असर डालते हैं। BEE (Bureau of Energy Efficiency) का कहना है कि अगर कोई उपभोक्ता अपने पुराने AC को 5-स्टार मॉडल से बदलता है, तो वह सालाना करीब ₹6,300 तक की बचत कर सकता है।
कैसे काम करेगा ये स्कीम?
सरकार इस योजना को आसान और किफायती बनाने के लिए कई उपायों पर विचार कर रही है। इसमें पहला रिसाइक्लिंग सर्टिफिकेट प्रदान करना है। उपभोक्ता अपने पुराने AC को सर्टिफाइड रिसाइक्लर को देकर एक सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं, जिसे नया 5-स्टार AC खरीदते समय सेलर से कुछ छूट मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें: AI से हर सवाल पर धरती को लगते हैं झटके, होता है इतना नुकसान!
दूसरी स्कीम निर्माता द्वारा दिया जाने वाला छूट है जिसमें कंपनियां पुराने AC के बदल कर खरीदने पर डिस्काउंट दे सकती हैं। इसके अलावा, बिजली वितरण कंपनियों के साथ मिलकर सरकार बिल में छूट या क्रेडिट देने का भी विकल्प तलाश रही है।
दिल्ली में चल रही है ऐसी ही योजना
दिल्ली में BSES पहले से एक स्कीम चला रहा है, जिसमें पुराने कम रेटिंग वाले AC को बदलने पर 60% तक की छूट दी जा रही है। उपभोक्ता अधिकतम तीन AC तक बदल सकते हैं।