Alert: सरकार ने इन यूजर्स के लिए जारी की सख्त चेतावनी, जानिए अब किस तरह करें बचाव
सीईआरटी-इन यानी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिसपॉन्स टीम ने गूगल क्रोम ओएस यूजर्स के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है। भारत सरकार की एजेंसी ने लोगों को यह काम करने को कहा है। जानिए क्या है इसकी पूरी डिटेल।

विस्तार
काफी यूजर्स एंड्रॉयड डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप भी गूगल क्रोम के यूजर हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल, एक बार फिर भारत सरकार की एजेंसी सीईआरटी-इन यानी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिसपॉन्स टीम ने गूगल क्रोम ओएस को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। सरकारी एजेंसी के मुताबिक, गूगल क्रोमओएस में कई कमजोरियां पाई गई हैं। हैकर्स कई टारगेट सिस्टम को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में यूजर्स को सतर्क रहने की जरूरत है।
अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि सीईआरटी-इन भारत सरकार की एक नोडल एजेंसी है। यह कंप्यूटर की सुरक्षा से जुड़े बड़े खतरों की पहचान करती है और लोगों को सावधान करती हैं। आपको बता दें कि यह एजेंसी इलेक्ट्रॉनिक एंड सूचना मंत्रालय के अधीन काम करती है।
सीईआरटी-इन ने कहा है कि हैकर्स एक टारगेट सिस्टम के जरिए गूगल क्रोमओएस के सिस्टम को निशाना बना रहे हैं। एजेंसी ने 1 जुलाई को गूगल क्रोमओएस में कई कमजोरियों की पहचान की थी। साथ ही सलाह भी जारी कर दी थी। एजेंसी ने कहा है कि हैकर्स के निशाने पर आने के पीछे यूजर्स का एक खास वेब पेज पर जाना हो सकता है।