Tech Tips: बारिश के मौसम में की एक गलती तो बर्बाद हो जाएंगे कीमती गैजेट्स, इन टिप्स को करें फॉलो
देश के अधिकतर भागों में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ बाहर बारिश में निकल रहे हैं तो इन टिप्स के जरिए अपने गैजेट्स को सुरक्षित करें। चलिए जानते हैं क्या है इसकी डिटेल।

विस्तार
भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मगर दूसरी तरफ लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। दिल्ली में कई जगहों पर पानी भरने की समस्या देखने को मिली। ऐसे में अगर आप बारिश के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स साथ लेकर बाहर निकल रहे हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देने की जरूरत है। दरअसल, बारिश में भी स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और लैपटॉप को साथ लेकर चलते हैं, अगर इन गैजेट्स में पानी चला गया तो हजारों रुपये के गैजेट्स कुछ ही मिनटों में खराब हो सकते हैं।
बारिश के दौरान भी लोग ऑफिस या किसी काम से बाहर निकलते हैं। ऐसे में लैपटॉप या फोन आदि को पानी से सुरक्षित रखने के लिए लोग अलग-अलग तरकीबों को आजमाते हैं। ज्यादातर लोग फोन को जेब में रखते हैं या फिर बैग में रखते हैं, मगर बारिश का पानी कई बार यहां पर पहुंचकर गैजेट्स को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को पानी से बचाना एक बड़ी चुनौती बन जाता है।
बारिश के मौसम में अगर आप घर से काम कर सकते हैं तो बहुत ही अच्छा है। अगर बारिश में कई सारे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ ऑफिस जाना पड़े तो गैजेट्स को सुरक्षित रखने के लिए वाटरप्रूफ बैग का इस्तेमाल करना चाहिए। हजारों रुपये के गैजेट्स को सुरक्षित रखने के लिए बाजार में कई वाटरप्रूफ बैग मौजूद हैं। ऐसेो में बारिश में सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को वाटरप्रूफ बैग में रखकर ही घर से बाहर निकलें।