गूगल ने किया Anthropic में 32 हजार करोड़ का निवेश, तैयार होगा ChatGPT का विकल्प

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Feb 2023 12:51 PM IST
सार

निवेश की रिपोर्ट पर Google और Anthropic में से किसी ने टिप्पणी नहीं की है, हालांकि दोनों ने साझेदारी की घोषणा जरूर की है। इस साझेदारी के तहत ChatGP जैसा एआई टूल तैया होगा। कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि गूगल ने आज भले ही Anthropic में निवेश किया है लेकिन भविष्य में गूगल इस कंपनी का अधिग्रहण कर सकता है।

विज्ञापन
Google to Have Invested 400 Million dollar in OpenAI ChatGPT Rival Anthropic
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    Google ने OpenAI में 400 मिलियन डॉलर यानी करीब 3,299 करोड़ रुपये का निवेश किया है। OpenAI ने ही ChatGPT को तैयार किया है जिसके आने के बाद पूरी दुनिया में इस बात को लेकर चर्चा होने लगी है कि ChatGPT जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल कुछ भी कर सकते हैं। कुछ दिन पहले ही माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने नए टेक स्टार्टअप OpenAI में अरबों डॉलर का निवेश किया है।

    इस निवेश की रिपोर्ट पर Google और Anthropic में से किसी ने टिप्पणी नहीं की है, हालांकि दोनों ने साझेदारी की घोषणा जरूर की है। इस साझेदारी के तहत ChatGP जैसा एआई टूल तैया होगा। कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि गूगल ने आज भले ही Anthropic में निवेश किया है लेकिन भविष्य में गूगल इस कंपनी का अधिग्रहण कर सकता है।

    विज्ञापन

    Google क्लाउड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थॉमस कुरियन ने एक बयान में कहा, "एआई अकादमिक शोध से तकनीकी परिवर्तन के सबसे बड़े हथियारों में से एक बन गया है, जो सभी तरह के विकास और बेहतर सेवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Anthropic में 2021 में ओपनएआई के पूर्व निवेशक के भाई-बहन डेनिएला और डारियो अमोदी ने निवेश किया है। इसी साल जनवरी में एंथ्रोपिक एआई ने ओपनएआई के बेतहाशा लोकप्रिय चैटजीपीटी के प्रतिद्वंद्वी क्लाउड नामक एक नए चैटबॉट का टेस्ट भी किया था।

    Google-Anthropic की इस साझेदारी का सीधा मुकाबला माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई की उस साझेदारी से है जिसमें माइक्रोसॉफ्ट ने ओपनएआई में 10 बिलियन डॉलर यानी 8,200 करोड़ का निवेश किया है। माइक्रोसॉफ्ट ने इस स्टार्टअप में 2019 में भी निवेश किया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें