Google पर खूब सर्च हो रहा 'बिजनेस कैसे शुरू करें', support local कीवर्ड का सर्च हुआ दोगुना

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 Jun 2020 02:33 PM IST
सार
विज्ञापन
Google search Trends: How to Start a Business, Support Local Business Amongst All-Time-High Search Queries
Google search trends - फोटो : amarujala

    विस्तार

    संक्रमण फैलने के बाद पूरी दुनिया में नौकरी और कारोबार को लेकर हालत खस्ता है। दुकानें, मॉल और बाजार आदि बंद होने से लोगों को अरबों को नुकसान झेलना पड़ा है और इस बात की भी किसी कोई अंदाजा नहीं है कि यह स्थिति कब तक बनी रहेगी। ऐसे में लोग नौकरी की बजाय बिजनेस करने की सोच रहे हैं। गूगल के सर्च से पता चला है कि पिछले एक सप्ताह से लोग गूगल पर बिजनेस कैसे शुरू करें (how to start a business) सर्च कर रहे हैं।

    इसमें सबसे ज्यादा सर्च कपड़ा बिजनेस, सफाई, ट्रकिंग, ड्रॉपशीपिंग, टी-शर्ट और फोटोग्राफी को लेकर हो रहा है। इसके अलावा गूगल पर लघु व्यव्साय को लेकर भी काफी सर्च हो रहे हैं। गूगल की सर्च रिपोर्ट से इस बात का भी पता लगा है कि लोग अश्वेत उद्योगपतियों, महिला और अल्पसंख्यकों के बिजनेस में मदद के लिए सर्च कर रहे हैं। पिछले 90 दिनों में सपोर्ट लोकल कीवर्ड को लेकर भी काफी सर्चेज हुए हैं।

    विज्ञापन

    गूगल सर्च टेंड की रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमण फैलने के बाद बिजनेस शुरू करने में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। लोग छोटे-बड़े बिजनेस शुरू करने के तरीकों के बारे में लगातार सर्च कर रहे हैं। कपड़े के व्यवसाय के बारे में भारत के अलावा वैश्विक स्तर पर भी सर्चेज हो रहे हैं। इसके अलावा लोग ज्वेलरी बिजनेस के बारे में भी सर्च कर रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अमेरिका में जॉर्ज फ्लोयड की मौत के बाद गूगल पर Black owned businesses near me कीवर्ड के सर्च में 3,750 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। इसके अलावा minority owned businesses कीवर्ड के सर्च में 10 साल का रिकॉर्ज टूटा है। इसके अलावा women owned businesses को लेकर भी अमेरिका और भारत में काफी सर्च हो रहे हैं।

    पिछले 90 दिनों में support local कीवर्ड का सर्च दोगुना हो गया है। लोकल रेस्टोरेंट के सर्च में 5,000 फीसदी का इजाफा दर्ज हुआ है। ट्रेंड रिपोर्ट से पता चला है कि लोग अपने इलाके के लोकल बिजनेस को सपोर्ट करना चाहते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें