WWDC 2020: एपल ने अपनी स्मार्टवॉच के लिए पेश किया नया watchOS 7 ऑपरेटिंग सिस्टम
- एपल ने watchOS 7 ऑपरेटिंग सिस्टम किया पेश
- यूजर्स को इस ऑपरेटिंग सिस्टम में मिलेंगे हेल्थ और फिटनेस से जुड़े फीचर्स
- कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर दिया गया Handwashing फीचर का सपोर्ट

विस्तार
टेक कंपनी एपल (Apple) ने वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में iOS 14 के अलावा watchOS 7 ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश किया है। स्मार्टवॉच यूजर्स को एपल वॉच ओएस 7 ऑपरेटिंग सिस्टम में हेल्थ से जुड़े नए फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम में वॉच फेस मैनेजमेंट, वर्कआउट और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं, कंपनी का कहना है कि एपल वॉच ओएस 7 से यूजर्स का अनुभव बेहतर हो जाएगा।
एपल ने वॉच ओएस 7 ऑपरेटिंग सिस्टम में कई सारे फीचर्स दिए हैं, जो यूजर्स के बहुत काम आएंगे। यूजर्स एक एप के जरिए कई सारे काम कर सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स वॉच फेस को अलग-अलग साइट या फिर मैसेज की सहायता से डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को इस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम में स्लीप ट्रैकिंग फीचर मिलेगा, जो यूजर्स को नींद से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देगा।
आपको बता दें कि कंपनी ने इस वर्जन में डांस और कोर ट्रेनिंग जैसे वर्कआउट फीचर जोड़े हैं, जिनके जरिए यूजर्स अपने-आप को फिट रख सकेंगे। इसके अलावा बेहतर साउंड के लिए नॉइस लेवल को भी अपडेट किया गया है।
- WWDC 2020: अब iPhone में भी गूगल क्रोम का कर सकेंगे डिफॉल्ट इस्तेमाल
- पिछले 24 घंटे से इन इलाकों में ठप है Jio Fiber का नेटवर्क, कैसे हो घर से काम
- मैकबुक डिवाइस में इस्तेमाल होगा Apple Silicon प्रोसेसर, इंटेल चिपसेट को करेगा रिप्लेस
- WWDC 2020: एपल ने आईपैड यूजर्स के लिए नया IPadOS 14 किया जारी, जानें क्या है खास