Audio Overviews: गूगल सर्च अब और हुआ मजेदार, एआई जोर जोर से पढ़कर सुनाएगा रिजल्ट्स
यह नया फीचर गूगल के Gemini मॉडल्स द्वारा संचालित है और फिलहाल यह Google Labs के तहत उपलब्ध है जो एक प्लेटफॉर्म है जहां उपयोगकर्ता गूगल के आने वाले नए फीचर्स को टेस्ट कर सकते हैं।

विस्तार
पिछले कुछ महीनों में गूगल ने अपनी सर्च इंजन में एआई तकनीक को तेजी से एकीकृत किया है। अब कंपनी ने एक नया फीचर लॉन्च किया है Audio Overviews, जो कुछ चुनिंदा सर्च क्वेरीज के लिए परिणामों को आवाज में सुनाने की सुविधा देता है। यह नया फीचर गूगल के Gemini मॉडल्स द्वारा संचालित है और फिलहाल यह Google Labs के तहत उपलब्ध है जो एक प्लेटफॉर्म है जहां उपयोगकर्ता गूगल के आने वाले नए फीचर्स को टेस्ट कर सकते हैं।
गूगल का कहना है कि यह फीचर यूजर्स को 30 से 45 सेकेंड की पॉडकास्ट-शैली में समझाने वाला ऑडियो उपलब्ध कराता है। यह खासतौर पर उनके लिए उपयोगी है जो मल्टीटास्किंग कर रहे हैं या जिनकी ऑडियो फॉर्मेट में जानकारी लेने की प्राथमिकता है। ऑडियो के साथ एक इंटरैक्टिव प्लेयर भी होता है, जिसमें संबंधित वेबपेजों के लिंक भी दिए जाते हैं ताकि यूजर चाहें तो अधिक जानकारी या फैक्ट-चेक कर सकें।
- सबसे पहले labs.google.com पर जाएं।
- वहां मौजूद पेज से Audio Overviews एक्सपेरिमेंट को ऑन करें।
- यह फीचर हर सर्च के लिए नहीं, बल्कि कुछ खास सर्च क्वेरीज के लिए ही काम करेगा।
- Urgent Warning: फोन से तुरंत डिलीट करें ये 10 एप्स, सरकार ने कहा- ये आपको बर्बाद कर देंगे
- AI Browser: एआई सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ यह वेब ब्राउजर, इनबिल्ट मिलेगा एआई चैटबॉट
- Meta AI: मेटा एआई ने कर दिया खेला, डिस्कवरी फीड में दिख रही है यूजर्स की निजी बातचीत
- राहत: सरकार ने फिर से बढ़ा दी फ्री आधार कार्ड अपडेट की आखिरी तारीख, UIDAI ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी