Urgent Warning: फोन से तुरंत डिलीट करें ये 10 एप्स, सरकार ने कहा- ये आपको बर्बाद कर देंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 14 Jun 2025 04:43 PM IST
सार

यह चेतावनी गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के आधिकारिक ट्विटर/X हैंडल 'Cyber Dost' द्वारा जारी की गई है। Cyber Dost ने हाल ही में एक पोस्ट में इन खतरनाक एप्स की सूची साझा की है और बताया है कि इनमें से कई एप्स के तार विदेशी दुश्मन तत्वों से जुड़े पाए गए हैं।

विज्ञापन
Urgent Warning Delete these 10 apps from your phone immediately, the government said - these will ruin you
android hacker - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत सरकार ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नई चेतावनी जारी की है, जिसमें गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद नकली फाइनेंशियल एप्स से बचने की सलाह दी गई है। ये एप्स देखने में असली लगते हैं, लेकिन इनका मकसद आपकी वित्तीय जानकारी चुराना होता है। इससे आपकी गोपनीयता, डेटा और पैसों पर खतरा मंडरा सकता है।

    यह चेतावनी गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के आधिकारिक ट्विटर/X हैंडल 'Cyber Dost' द्वारा जारी की गई है। Cyber Dost ने हाल ही में एक पोस्ट में इन खतरनाक एप्स की सूची साझा की है और बताया है कि इनमें से कई एप्स के तार विदेशी दुश्मन तत्वों से जुड़े पाए गए हैं।

    विज्ञापन

    इन एप्स को तुरंत करें डिलीट

    FAKE APP
    FAKE APP - फोटो : X/CYBERDOST
    1. Invoicer Experts
    2. Loan Raina - Instant Loan Online
    3. Gupta Credit - Safe and Handy
    4. GranetSwift
    5. LoanQ | Financial Calculator
    6. CreditEdge
    7. Ultimate Lend
    8. SmartRich Pro
    9. CreditLens
    10. Cash Loan - EMI Calculator
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें