गूगल का नया तोहफा, आपकी बेस्ट फोटोज का बनेगा एलबम

गूगल ने 'गूगल फोटो' में एक नया फीचर जोड़ा है। इस फीचर से अपने आप ही आपकी सबसे अच्छी तस्वीरों का एलबम बन सकता है।
गूगल का यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी जो किसी ट्रिप या फंक्शन में ढेर सारी फोटो खींची है और सबसे अच्छी फोटोज का एलबम का बनाना चाहते हैं।
गूगल ने अपने ब्लॉग में कहा है कि 'गूगल फोटो' का यह फीचर 25 मार्च 2016 से ही काम करने लगेगा।
नए फीचर से आसानी से बना सकते हैं फोटो एलबम

फर्स्ट पोस्ट के अनुसार, अगर आपके पास काफी ज्यादा तस्वीरें हैं और आपको यह समझ में नहीं आ रहा है कौन सी तस्वीरें सबसे अच्छी हैं तो आपके लिए यह फीचर बहुत ही उपयोगी होगा। यह सबसे अच्छी तस्वीरों को ढूंढ़ने में मदद करेगा।
गूगल फोटो का यह नया फीचर आपकी तस्वीरों में से सबसे अच्छी तस्वीरों को ढृंढ़कर उनका एलबम बनाता है।
इतना ही नहीं आप जैसे ही अपनी तस्वीरों को गूगल फोटो में अपलोड करते हैं तो आपको बेस्ट फोटो का एलबम बनाने का सुझाव दिखेगा। यह सुझाव आपकी पहले से मौजूद तस्वीरों पर भी दिखेगा।
इतना ही नहीं तस्वीर पर क्लिक करने पर गूगल मैप एड करने का ऑप्शन भी दिखेगा जिसमें आप उस तस्वीर की जगह का मैप भी एड कर सकते हैं जहां पर तस्वीर खींची गई है।