वॉट्सऐप के पांच नए फीचर्स, अापने देखे क्या?

1-डॉक्यूमेंट शेयरिंग:
एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर वॉट्सऐप की नई अपडेट के बाद डॉक्यूमेंट शेयरिंग का ऑप्शन जोड़ा गया है। इसमें आप दस्तावेज भी साझा कर सकते हैं। अभी केवल पीडीएफ फाइलों को शेयर करने की अनुमति है। यानि .doc, .xls और अन्य आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले फाइल फॉर्मेट सपोर्ट नहीं है। उम्मीद है कि भविष्य में इन फॉर्मेट की फाइल्स भी भेजी जा सकेंगी।

2. गूगल ड्राइव, ड्रॉपबॉक्स, आईक्लाउड एंट्रीग्रेशन:
आईओएस यूजर्स के लिए वॉट्सऐप में गूगल ड्राइव और ड्रॉपबॉक्स से फाइल भेजने की सुविधा को शामिल किया गया है। यानि यूजर्स क्लाउड स्टोरेज से भी फोटो/वीडियो शेयर कर सकते हैं। हालांकि, क्लाउड से अन्य फाइलें, एक्सेल शीट या वर्ड डॉक्यूमेंट को शेयर नहीं किया जा सकता है।

3. पिंच टू जूम वीडियो:
फोटो की तरह अब वीडियो को भी जूम कर के देखा जा सकता है। फिलहाल यह फीचर आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है।