Google Photos: आया सबसे बड़ा अपडेट, अब AI से एडिट कर सकेंगे वीडियो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 Sep 2024 02:45 PM IST
सार

इन्हीं टूल की लिस्ट में अब आपको नया "Auto Enhance" बटन भी जोड़ा गया है, जो एक ही टैप से आपके वीडियो के कलर को सुधारने और स्थिर करने की सुविधा देता है।

विज्ञापन
Google Photos get new AI powered video editing tools Details in hindi
Google Photos - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    oogle Photos में एक साथ कई सारे टूल आए हैं जो कि वीडियो एडिटिंग के लिए हैं। नए अपडेट के बाद गूगल फोटोजो में वीडियो एडिट करना बहुत ही आसान हो गया है। नए अपडेट के बाद आप गूगल फोटोज में एआई के जरिए किसी वीडियो के एक खास हिस्से को भी क्लिप बनाकर शेयर कर सकेंगे।

    नए अपडेट के बाद जब आप Google Photos में किसी वीडियो को देखते समय "Edit" बटन दबाएंगे तो कई सारे टूल दिखते हैं। इन्हीं टूल की लिस्ट में अब आपको नया "Auto Enhance" बटन भी जोड़ा गया है, जो एक ही टैप से आपके वीडियो के कलर को सुधारने और स्थिर करने की सुविधा देता है।

    विज्ञापन

    Google ने एक नया "Speed" टूल भी पेश किया है, जिससे आप वीडियो की स्पीड को तेज या धीमा कर सकते हैं। इसके अलावा, "Trim" टूल को भी अपडेट किया गया है, जिसमें अब बेहतर कंट्रोल के साथ किसी फुटेज को सटीक रूप से कट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें