Smartphone: बार-बार हाथ से छूट जाता है फोन, जानें सेफ्टी के लिए कौन सा स्क्रीन गार्ड लगवाएं

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 16 May 2024 07:15 PM IST
सार

फोन लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में फोन को संभालकर रखना भी जरूरी है। अगर आपके हाथ से अक्सर फोन गिरता रहता है तो इस खबर में जानिए कैसे करें फोन के लिए सही स्क्रीन गार्ड का चुनाव।

विज्ञापन
smartphone screen guard know which one is best
Smartphone - फोटो : Freepik

    विस्तार

    स्मार्टफोन का इस्तेमाल जितनी तेजी से बढ़ रहा है, लोगों को अभी भी इस बारे में उतनी जानकारी नहीं है। स्मार्टफोन कई बार हाथ से फिसल जाता है तो कई लोगों के हाथ में कोई भी चीज दे दो तो वह गिर ही जाती है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो अपने फोन का सही से ध्यान नहीं रखते और अक्सर हाथ से फोन गिरता रहता है। अगर हां तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है।

    दरअसल काफी लोगों का मानना होता है कि फोन पर बिना किसी कवर के फोन बेहतर काम करेगा। इसी वजह से वो लोग फोन पर स्क्रीन प्रोटेक्टर का इस्तेमाल नहीं करते है। ऐसे में सवाल है कि आखिर फोन में कौन सा स्क्रीन गार्ड का इस्तेमाल किया जाए। इस सवाल को लेकर काफी लोग दुविधा में रहते हैं कि कंपनी के स्क्रीन गार्ड को लगवाएं या फिर बाजार में मौजूद किसी अन्य स्क्रीन गार्ड को यूज करें।

    विज्ञापन

    स्मार्टफोन के बॉक्स में आने वाला स्क्रीन प्रोटेक्टर काफी हल्की गुणवत्ता का होता है। ये प्रोटेक्टर फोन को स्क्रैच से बचा लेते हैं, मगर बड़े नुकसान से नहीं बचा पाते हैं। वहीं, अगर आपके हाथ से अक्सर फोन गिरता रहता है तो आपको इसके बजाय किसी अन्य विकल्प जैसे- फोन टेम्पर्ड ग्लास का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि फोन की स्क्रीन कई सालों तक सुरक्षित रहें। स्मार्टफोन बाजार में कई तरह के स्क्रीन प्रोटेक्टर आते हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही का चुनाव कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें