Google Mobility Trends: पटरी पर लौट रही है देश की अर्थव्यवस्था, बिहार में सामान्य हुआ जनजीवन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 Jul 2020 03:18 PM IST
सार
विज्ञापन
Google Mobility Trends After unlock 1 in India, All you need to know
for reference only - फोटो : PTI

    विस्तार

    वैसे तो गूगल हर महीने मोबिलिटी रिपोर्ट जारी करता है लेकिन संक्रमण फैलने के बाद से लोग गूगल की इस रिपोर्ट पर ध्यान देने लगे हैं। गूगल मोबिलिटी रिपोर्ट बताती है कि किसी जगह पर लोगों की गतिविधियों में कितना परिवर्तन हुआ है। गूगल की नई मोबिलिटी रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन के बाद भारत की अर्थव्यवस्था अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। गूगल ने अपनी नई मोबिलिटी रिपोर्ट रिटेल एंड मनोरंजन, ग्रॉसरी एंड फार्मेसी, ट्रांसपोर्ट हब, पार्क, वर्कप्लेस और आवासीय जैसी कैटेगरीज में जारी की है। आइए जानते हैं क्या कहती है नई रिपोर्ट...

    गूगल की नई रिपोर्ट के मुताबिक रिटेल एंड मनोरंजन, ग्रॉसरी एंड फार्मेसी, ट्रांसपोर्ट हब, पार्क, वर्कप्लेस और आवासीय जैसे छह स्थानों पर एक जून के बाद गतिविधियों में वृद्धि हो रही है। लोगों की सबसे ज्यादा चहलकदमी ग्रॉसरी और फार्मा सेक्टर में देखने को मिली है। इसके बाद अब लोग दफ्तर भी जाने लगे हैं। दूसरे नंबर पर वर्कप्लेस का नाम है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट हब, पार्क और रिटेल एंड मनोरंजन सेक्टर में पहले के मुकाबले चहलकदमी बढ़ी है। बता दें कि भारत में एक जून से अनलॉक-1 लागू किया गया था और आठ जून से आर्धिक गतिविधियों को लेकर छूट दी गई थी।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक देश के अन्य शहरों में तो लोगों की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं लेकिन महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली के पांव अभी भी थमे हुए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इन शहरों में संक्रमितों की संख्या लगातर बढ़ रही है जिसकी वजह से आवाजाही को लेकर छूट नहीं दी जा रही है। गूगल की रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में जीवन सामान्य हो गया है। इन राज्यों में लोगों की गतिविधियां कोविड-19 से पहले के स्तर पर पहुंच गई हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें