Lava Z61 Pro स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत 6,000 रुपये से कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 Jul 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Lava Z61 Pro launched in India price at Rs 5774, Know specifications
Lava Z61 Pro - फोटो : amarujala

    यदि आपको भी भारतीय मोबाइल कंपनी के स्मार्टफोन की तलाश है तो आपकी तलाश अब खत्म हो गई है। भारतीय मोबाइल कंपनी लावा (Lava) ने अपना नया स्मार्टफोन बाजार में उतार दिया है। इस फोन के बेजल, डिस्प्ले और कैमरा को लेकर बाजार में ट्रेंड को फॉलो नहीं किया गया है। यानी फोन को पांच साल पहले चल रहे ट्रेंड के साथ ही लॉन्च किया गया है। खैर आइए जानते हैं इस फोन के बारे में...

    Lava Z61 Pro
    Lava Z61 Pro - फोटो : amarujala

    Lava Z61 Pro की कीमत और उपलब्धता

    Lava Z61 Pro की कीमत 5,774 रुपये रखी गई है और यह फोन मिडनाइट ब्लू और अंबर रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री जल्द ही फ्लिपकार्ट, अमेजन और ऑफलाइन स्टोर्स से होगी।

    Lava Z61 Pro
    Lava Z61 Pro - फोटो : amarujala

    Lava Z61 Pro की स्पेसिफिकेशन

    फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। Lava Z61 Pro में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। फोन की डिजाइन कुछ खास नहीं है। पांच साल पहले आने वाले फोन की तरह ही इसमें बेजल है। डिस्प्ले की आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा इस फोन में 1.6GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें