Gemini Gems: गूगल की बड़ी घोषणा, अब Gmail, Docs और अन्य एप्स में मिलेंगे कस्टम AI असिस्टेंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Jul 2025 03:34 PM IST
सार

यूजर टेक्स्ट, फाइल्स या इमेज भी जोड़ सकते हैं ताकि Gems और सटीक और उपयोगी उत्तर दे सकें। यह सुविधा सिर्फ पेड वर्कस्पेस यूजर्स (इंडिविजुअल और एंटरप्राइज़ अकाउंट होल्डर्स) के लिए उपलब्ध होगी। वही यूजर्स जिनके पास पहले से Gemini साइड पैनल की सुविधा है।

विज्ञापन
Google Is Bringing Gems to the Gemini Side Panel in Gmail, Docs, and Other Workspace Apps
Google Gems - फोटो : google

    विस्तार

    गूगल ने एक बड़ी घोषणा की है। गूगल ने कहा है कि अब Google Workspace के उपयोगकर्ताओं को Gems नामक कस्टम AI असिस्टेंट्स की सुविधा मिलने जा रही है। पहले ये Gems केवल Gemini एप और वेबसाइट पर उपलब्ध थे, लेकिन अब कंपनी इन्हें Gmail, Docs, Slides, Sheets और Drive जैसे Workspace एप्स में Gemini साइड पैनल के जरिए शामिल कर रही है।

    Gems दरअसल Gemini चैटबॉट के मिनी वर्जन जैसे होते हैं। ये कस्टम AI एक्सपर्ट्स हैं, जिन्हें एक बार निर्देश देकर किसी खास काम के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है। इन्हें बार-बार निर्देश देने की जरूरत नहीं होती। यूजर टेक्स्ट, फाइल्स या इमेज भी जोड़ सकते हैं ताकि Gems और सटीक और उपयोगी उत्तर दे सकें। यह सुविधा सिर्फ पेड वर्कस्पेस यूजर्स (इंडिविजुअल और एंटरप्राइज अकाउंट होल्डर्स) के लिए उपलब्ध होगी। वही यूजर्स जिनके पास पहले से Gemini साइड पैनल की सुविधा है।

    विज्ञापन
    • Workspace के साइड पैनल में अब कुछ पहले से बने Gems दिए जाएंगे
    • जैसे: Writing Editor- लिखे गए कंटेंट पर फीडबैक देगा
    • Brainstormer- किसी प्रोजेक्ट के लिए नए विचार और प्रेरणा देगा
    • Sales Pitch Ideator- ग्राहकों के लिए आकर्षक सेल्स पिच बनाएगा
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें