Google Veo 3: भारत में भी लॉन्च हो गया वीडियो बनाने वाला टूल, अब दिनभर बनाते रहिए बंदर वाले वीडियो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Jul 2025 10:43 AM IST
सार

तब से लेकर अब तक इस AI-वीडियो टूल से बने कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं जिनमें आधुनिक इन्फ्लुएंसर्स की नजर से ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाना, कांच के सेब को काटने की आवाज का अंदाजा लगाना और काल्पनिक Bigfoot के दर्शन जैसे अनोखे विचार शामिल हैं।

विज्ञापन
Google Veo 3 ai video making tool launched in India now you can creat monkey vlog like videos
Google Veo 3 launched in India - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एक लंबे इंतजार के बाद गूगल ने आखिरकार Veo 3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Veo 3 गूगल का एक एआई आधारित वीडियो जेनरेटर है जिसकी मदद से आप टेक्स्ट देकर एआई वीडियोज बनवा सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से भारत में बंदर के व्लॉग वाले कई वीडियो खूब वायरल हुए हैं, ये सभी वीडियो Veo 3 से ही बनाए गए हैं।

    गूगल ने कुछ हफ्ते पहले अपने वार्षिक इवेंट Google I/O में Veo 3 को लॉन्च किया था। तब से लेकर अब तक इस AI-वीडियो टूल से बने कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं जिनमें आधुनिक इन्फ्लुएंसर्स की नजर से ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाना, कांच के सेब को काटने की आवाज का अंदाजा लगाना और काल्पनिक Bigfoot के दर्शन जैसे अनोखे विचार शामिल हैं।

    विज्ञापन

    अब, गूगल ने घोषणा की है कि Veo 3 को दुनिया के उन सभी देशों में जारी किया जा रहा है जहां Gemini App उपलब्ध है और इसमें भारत भी शामिल है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उपयोगकर्ताओं को Google AI Pro Subscription लेना होगा, हालांकि एक महीने आप फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    • आप 8-सेकंड लंबे वीडियो बना सकते हैं, जिनमें साउंड भी शामिल होती है।
    • वीडियो में कैरेक्टर की सिंथेसाइज्ड बोली, बैकग्राउंड म्यूजिक और साउंड इफेक्ट्स जोड़कर उसे और भी वास्तविक बनाया जा सकता है।
    • यूजर्स अपनी कल्पना के अनुसार कोई भी दृश्य, कहानी या अनुभव जीवंत रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं।
    • गूगल ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह AI वीडियो जनरेशन को सुरक्षित और जिम्मेदार अनुभव बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
    • इसके तहत "रेड टीमिंग" और विस्तृत मूल्यांकन प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं।
    • असुरक्षित या भ्रामक कंटेंट पर सख्त नीतियां लागू की जा रही हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें