Google for India 2024: तीन अक्तूबर को होगा गूगल का मेगा इवेंट, भारत में एआई को लेकर हो सकती है बड़ी घोषणा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Oct 2024 11:02 AM IST
सार

गूगल इंडिया ने अपने एक्स हैंडल से भी इवेंट की जानकारी दी है। पोस्ट में बाइनरी कोड में "Google for India - October 3rd," लिखा हुआ है। इस इवेंट में भारतीय यूजर्स के लिए एआई को लेकर कुछ एक्सक्लूसिव घोषणाएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
Google for India 2024 event on October 3 2024 All you need to know
Google for India 2024 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल फॉर इंडिया 2024 (Google for India 2024) इवेंट 3 अक्तूबर को होने जा रहा है। इसके लिए मीडिया इनवाइट भी भेजे गए हैं। गूगल फॉर इंडिया का यह 10वां एडिशन है। गूगल हर साल गूगल फॉर इंडिया इवेंट का आयोजन करता है।

    इस साल गूगल फॉर इंडिया इवेंट की शुरुआत 3 अक्तूबर सुबह 11:30 बजे होगी। गूगल इंडिया ने अपने एक्स हैंडल से भी इवेंट की जानकारी दी है। पोस्ट में बाइनरी कोड में "Google for India - October 3rd," लिखा हुआ है। इस इवेंट में भारतीय यूजर्स के लिए एआई को लेकर कुछ एक्सक्लूसिव घोषणाएं हो सकती हैं।

    विज्ञापन

    Google for India, गूगल का प्रमुख इवेंट है जिसमें कंपनी भारत में डिजिटल प्रगति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी नए-नए इनोवेशन को साझा करती है। इस इवेंट में आमतौर पर भाषा अनुवाद, डिजिटल भुगतान, स्थानीय व्यवसायों को समर्थन, शिक्षा और सरकार के साथ रणनीतिक साझेदारियों से संबंधित घोषणाएं की जाती हैं, जो देश के डिजिटल इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में होती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस वर्ष की घोषणाओं के बारे में गूगल ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि Google पिछले साल के महत्वपूर्ण घोषणाओं को आगे बढ़ाते हुए भारत के डिजिटल परिदृश्य को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें