Gemini: गूगल ने सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च किया यह फीचर, बदल जाएगा इस्तेमाल का अंदाज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Oct 2024 09:57 AM IST
सार

वैसे फिलहाल इस फीचर का बेसिक वर्जन ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। फ्री वर्जन में दस अलग-अलग आवाजों के विकल्प का चयन उपलब्ध नहीं है। इस महीने की शुरुआत में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Google इस फीचर को सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी कर रहा है।

विज्ञापन
Gemini Live Two Way Communication Feature Now Available for All Android Users
Google Gemini - फोटो : Google Gemini

    विस्तार

    गूगल ने Gemini Live को अब सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लाइव कर दिया है। Gemini Live, गूगल जेमिनी एआई का एक नया फीचर है जो यूजर्स को टू वे कम्युनिकेशन की सुविधा देता है। इस फीचर को शुरुआत में केवल Gemini एडवांस यूजर्स के लिए पेश किया गया था, लेकिन अब इसे सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया गया है।

    वैसे फिलहाल इस फीचर का बेसिक वर्जन ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। फ्री वर्जन में दस अलग-अलग आवाजों के विकल्प का चयन उपलब्ध नहीं है। इस महीने की शुरुआत में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Google इस फीचर को सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी कर रहा है।

    विज्ञापन

    चूंकि Gemini एप अभी भी iOS पर उपलब्ध नहीं है, इसलिए Gemini लाइव फीचर iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है, हालांकि जिन एंड्रॉयड यूजर्स के पास Gemini एप है, उन्हें अब माइक और कैमरा आइकन के बगल में नीचे-दाईं ओर एक स्पार्कल आइकन के साथ एक वेवफॉर्म आइकन दिखाई देगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें