अमेरिकी सरकार द्वारा जांच पर बोले सुंदर पिचाई, टेक कंपनियों को बेवजह परेशान ना किया जाए

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 15 Jun 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
Google CEO Says Don't regulate us for the sake of it
Sunder Pichai - फोटो : Sky News

    अमेरिकी सरकार द्वारा अविश्वास जांच का सामना कर रहे टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने टेक कंपनियों पर रेगुलेशन को लेकर चेतावनी दी है। संदर पिचाई ने एक इंटरव्यू में कहा है कि टेक्नोलॉजी की बड़ी कंपनियों के काम पर सरकार की नजर होनी चाहिए, लेकिन नियंत्रण के नाम पर उन्हें परेशान करना ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा है कि वे जांच में पूरी तरह से सहयोग करने को तैयार हैं।

    सुंदर पिचाई ने सीएनएन बिजनेस को दिए अपने इंटरव्यू में कहा है कि यह जांच भले ही कुछ कंपनियों के लिए नई हो लेकिन गूगल के लिए यह कोई नई बात नहीं है। गूगल पहले से ही यूरोप में इस तरह की जांच का सामना कर रहा है। यहां आपको बता दें कि सुंदर पिचाई ने पहली बार टेक कंपनियों की जांच को लेकर कुछ कहा है। दरअसल अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजी) vs गूगल के विज्ञापन के तरीके और सर्च रिजल्ट्स में भेदभाव को लेकर जांच शुरू की है।

    विज्ञापन

    बता दें कि यूरोप में गूगल पर इसी मामले को लेकर जुर्माना भी लगाया जा चुका है। यूरोपीय संघ ने प्रतिस्पर्धा कानून के उल्लंघन को लेकर गूगल पर इसी साल 1.49 अरब यूरो यानी करीब 117 अरब रुपये का जुर्माना लगाया है। गूगल पर यह जुर्माना ऑनलाइन विज्ञापन में पक्षपात को लेकर लगा है। इससे पहले भी पिछले साल जुलाई में यूरोपीय आयोग गूगल पर इसी बात को लेकर 344 अरब रुपये का जुर्माना लगाया था जो कि गूगल पर लगने वाला सबसे बड़ा जुर्माना था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें