Google असिस्टेंट को भारत के 4.5 लाख लोगों ने शादी के लिए प्रपोज किया

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 11 Apr 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
Google Assistant received 4.5 lakh marriage proposals from India
Google Assistant marriage proposals in India

    Google ने अपने वर्चुअल असिस्टेंट को लॉन्च करते वक्त भी नहीं सोचा होगा कि यूजर्स आर्टिफिशियल असिस्टेंट को भी शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। अब देखिए ना केवल भारत से ही 4.5 लाख लोगों ने गूगल असिस्टेंट को शादी के प्रपोज किया है।

    इसकी जानकारी गूगल ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दी। इस इवेंट में गूगल ने गूगल होम और गूगल होम मिनी स्मार्ट स्पीकर को भारत में पेश किया। इस दौरान गूगल के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रसिडेंट ऋषि चंद्रने ने बताया कि भारतीय यूजर्स अपने गूगल असिस्टेंट से इतने फ्रेंडली हो गए हैं कि शादी के लिए भी प्रपोज कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    यूजर्स गूगल के वर्चुअल असिस्टेंट से "Ok Google, will you marry me?" जैसे सवाल पूछ रहे हैं। इसमें भारत पहले पायदान पर है। आपको याद दिला दें कि गूगल असिस्टेंट को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था और आज यह भारत में बिकने वाले करीब सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मौजूद है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि गूगल ने भारत में अपने स्मार्ट स्पीकर्स गूगल होम और गूगल होम मिनी को लॉन्च कर दिए हैं। दोनों स्पीकर्स की कड़ी टक्कर अमेजॉन के स्मार्ट स्पीकर Echo, Echo Dot और Echo Plus से होगी। वहीं इस लॉन्चिंग के साथ ही अमेजॉन ने अपने स्पीकर की कीमतों में कटौती कर दी है। गूगल ने गूगल होम की कीमत 9,999 रुपये और होम मिनी स्पीकर की कीमत 4,999 रुपये रखी है। दोनों की बिक्री फ्लिपपकार्ट से हो रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें