Google होम के साथ जियो दे रहा है शानदार ऑफर, फ्री में मिलेगा JioFi

गूगल ने अपना स्मार्ट स्पीकर गूगल होम और गूगल होम मिनी भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 4,999 रुपये है। गूगल होम के साथ जियो भी शानदार ऑफर दे रहा है।जियो अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए गूगल होम और मिनी स्पीकर्स के साथ ऑफर दिया है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों रिलायंस डिजिटल, रिलायंस डीएक्स मिनी, जिओ स्टोर से डिवाइस खरीदनी होगी।
इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 999 रुपये का एक फ्री JioFi डिवाइस और 1500 रुपये कीमत का 100 जीबी अतिरिक्त 4G डाटा मिलेगा। इसके लिए ग्राहक को कम-से-कम 149 रुपये का पहला रिचार्ज कराना होगा। साथ ही 99 रुपये में जियो की प्राइम मेंबरशिप लेनी होगी।
MyJio एप में 10 जीबी के 10 वाउचर यानि 100 GB ग्राहक को मिलेंगे। जिसे MyJio एप के माध्यम से 1 वर्ष के भीतर रिडिम या भुनाया जा सकता है। साथ ही जियो सिम एक्टिवेशन की तारीख 1 अप्रैल 2018 से पहले नहीं होनी चाहिए। ऑफर 10 अप्रैल 2018 से शुरू हो गया है।