Fact Check: क्या सच में 30 दिनों में ही दिमाग की कोशिकाओं को खत्म कर देता है मोबाइल रेडिएशन?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Jul 2025 04:35 PM IST
सार

"वैज्ञानिकों ने पाया कि फोन रेडिएशन सिर्फ 30 दिनों में इतनी बड़ी मात्रा में मस्तिष्क कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है कि वे माइक्रोस्कोप के नीचे आसानी से दिखने लगती हैं।" इस पोस्ट को लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।

विज्ञापन
Fact Check Does mobile radiation really kill brain cells in just 30 days
mobile radiation - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सोशल मीडिया पर तमाम तरह के पोस्ट हर दिन शेयर होते हैं। इनमें से अधिकतर झूठे और तथ्यहीन होते हैं। अब एक नया दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि महज 30 दिनों में ही मोबाइल का रेडिएशन मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है। यह दावा वैज्ञानिकों के हवाले से किया जा रहा है। आइए समझते हैं कि इस दावे में कितना दम है?

    "वैज्ञानिकों ने पाया कि फोन रेडिएशन सिर्फ 30 दिनों में इतनी बड़ी मात्रा में मस्तिष्क कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है कि वे माइक्रोस्कोप के नीचे आसानी से दिखने लगती हैं।" इस पोस्ट को लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।

    विज्ञापन

    अब तक के वैज्ञानिक शोधों में मोबाइल फोन से निकलने वाली रेडिएशन के स्वास्थ्य पर असर को लेकर मिली-जुली राय सामने आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अमेरिकी नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (NCI) जैसी संस्थाओं ने स्पष्ट रूप से कहा है कि “मोबाइल फोन से निकलने वाली रेडियो वेव्स ‘नॉन-आयोनाइजिंग रेडिएशन’ होती हैं, जो DNA को सीधा नुकसान नहीं पहुंचाती।”

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कुछ सीमित शोधों में लंबे समय तक, उच्च स्तर की रेडिएशन के संपर्क में रहने पर न्यूरल कोशिकाओं पर असर देखा गया है लेकिन यह असर प्रयोगशाला के विशेष हालातों में हुआ है, और इनका मानव पर सीधा प्रमाण नहीं मिला है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें