फेसबुक चुरा रहा है आपकी व्यक्तिगत जानकारियां, जानें कैसे

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 18 May 2016 01:37 PM IST
विज्ञापन
Facebook steals your personal information
फोटो : Independent

    अगर आप फेसबुक स्माइली का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि जिस स्माइली का उपयोग आप लोगों की पोस्ट पर अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए करते हैं, वही आपकी प्राईवेट जानकारियों को चुरा रहा है।

    आपको बता दें कि फरवरी में फेसबुक ने किसी भी पोस्ट पर रिएक्ट करने के लिए लाइक के साथ 6 नए स्माइली बनाए थे। यह निर्णय लोगों द्वारा किसी पोस्ट के पसंद न आने पर डिसलाइक के विकल्प के लिए साइट को पत्र लिखने के बाद किया गया था।

    विज्ञापन

    लेकिन इसके द्वारा लोगों की प्राईवेट जानकारियां चुराए जाने की बात सामने आई है। बेल्जियम पुलिस ने अपने नागरिकों को इसका इस्तेमाल न करने की हिदायत दी है। उनका कहना है उन स्माइली पर क्लिक करके आप उन्हें बता देते हैं कि आपको कौन सी बात खुशी देती है। दरअसल साइट इसका प्रयोग यूजर्स के विज्ञापनों की पसंद जानने के लिए करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें