वॉट्सऐप ने लॉन्च किया विंडोज और मैक यूजर्स के लिए डेस्कटॉप ऐप

वसीम अंसारी/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 12 May 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp just released desktop apps for Mac and Windows

    अपनी मैसेजिंग सर्विस वेब पर उपलब्ध कराने के करीब 16 महीने बाद फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी वॉट्सऐप ने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए नई सौगात पेश की है। कंपनी का कहना है कि वॉट़्सऐप ऐप अब विंडोज 8 और इसके बाद के वर्जन व मैक ओएस एक्स 10.9 (मावेरिक्स) और इसके ऊपर के वर्जन के लिए उपलब्‍ध है। अब वॉट्सऐप एंड्रॉयड, आईओएस, ब्लैकबेरी, और विंडोज फोन के अलावा दूसरों के बीच है।

    वॉट्सऐप ने लॉन्च किया विंडोज और मैक यूजर्स के लिए डेस्कटॉप ऐप

    "वॉट्सऐप वेब की तरह, हमारा डेस्कटॉप एप्लिकेशन बस आपके फोन का ही एक एक्सटेंशन है: इस ऐप के जरिए आप अपने मोबाइल डिवाइस से बातचीत और संदेशों को डेक्सटॉप पर देख सकते हैं," इसके इस्तेमाल के लिए भी आपको मोबाइल एप्लिकेशन चालू रखना होगा। वेब वॉट्सऐप से यह कैसे अलग है, इस पर बात करें तो इसके लिए आपको किसी ब्राउजर में वॉट्सऐप ओपेन करने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए आपको अलग से डेस्कटॉप वॉट्सऐप ऐप अपने कंप्यूटर में डाउनलोड करना है।

    वॉट्सऐप ने लॉन्च किया विंडोज और मैक यूजर्स के लिए डेस्कटॉप ऐप

    डेस्कटॉप एप्लिकेशन में लॉग इन करने के लिए आपको अपने वॉट्सऐप मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर एक QR कोड को स्कैन करने की जरूरत होगी। जैसे कि आप वेब वॉट्सऐप में करते आए हैं। एक बार जब आप ऐसा करते हैं तो सभी चैट कंप्यूटर स्क्रीन पर लोड हो जाएगी। डेस्कटॉप एप्लिकेशन का फायदा यह है कि अपने सभी पसंदीदा कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल यहां कर सकते हैं। चैट को जूम इन और जूम आउट भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें