DeepFake: एलन मस्क भी नहीं बच पाए, वायरल हुआ उनका डीपफेक वीडियो, ऐसे करें पहचान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Dec 2024 11:57 AM IST
सार

Elon Musk DeepFake Video: एलन मस्क का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें 20 मिलियन डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी गिवअवे को बढ़ावा देते हुए दिखाया गया है। आइए जानते हैं इस वीडियो की सच्चाई...

विज्ञापन
Elon Musk DeepFake Video Goes Viral promoting Crypto Giveaway
Elon Musk Deepfake - फोटो : x

    विस्तार

    जब किसी आम आदमी का डीपफेक वीडियो वायरल होता है तो हम तमाम तरह की चर्चा करते हैं और कई बार उसे ही दोषी ठहरा देते हैं जिसका वीडियो वायरल हुआ है, हालांकि सच कुछ और ही है। एडवांस AI और सुपरफास्ट इंटरनेट के दौर में किसी का भी डीपफेक वीडियो बन सकता है और उसे वायरल किया जा सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क भी इससे वंचित नहीं हैं। एलन मस्क का भी एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं...

    एलन मस्क का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि डीपफेक है। वायरल वीडियो में एलन मस्क को यह कहते हुए दिखाया गया है, "यह सबके लिए एक सरप्राइज है। मैं 20 मिलियन डॉलर का क्रिप्टो गिवअवे कर रहा हूं, जो 13 दिसंबर से एक हफ्ते तक चलेगा। क्या मैं गंभीर हूं? हां, एलन4यू.कॉम पर जाएं। यह केवल कुछ ही मिनटों का काम है।"

    विज्ञापन

    यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और AI की मदद से से बनाया गया है। एक्स यूजर DogeDesigner ने इस बात की पुष्टि की है कि यह वीडियो एक डीपफेक है। उन्होंने यूजर्स को चेतावनी देते हुए लिखा, "BREAKING: एलन मस्क का एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें 20 मिलियन डॉलर की क्रिप्टो गिवअवे का प्रचार करते दिखाया गया है। एलन मस्क और उनकी कंपनियां कोई गिवअवे नहीं कर रही हैं। धोखाधड़ी से बचें। सुरक्षित रहें।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें