अमर उजाला
Sat, 14 December 2024
गूगल प्ले प्रोटेक्ट एंड्रॉयड फोन में डिवाइस पर मौजूद एप्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गूगल द्वारा प्रदान की गई एक सुरक्षा सेवा है।
यह आपके डिवाइस पर इंस्टॉल किए गए एप्स को नियमित रूप से स्कैन करता है और संभावित खतरनाक एप्स को पहचानकर आपको सतर्क करता है।
लेकिन बहुत ही कम लोग इस शानदार फीचर का इस्तेमाल करते हैं।
आपको कुछ नहीं करना है। सिर्फ गूगल प्ले प्रोटेक्ट को गूगल प्ले-स्टोर एप से ऑन कर देना है।
इसके लिए अपने एंड्रॉयड फोन पर गूगल प्ले स्टोर एप खोलें। प्ले प्रोटेक्ट सेक्शन पर जाएं।
ऊपर दाईं ओर प्रोफाइल आइकन पर टैप करें। यहां से प्ले प्रोटेक्ट विकल्प पर टैप करें।
सेटिंग आइकन पर टैप करें। प्ले प्रोटेक्ट ऑन करें और Apps scanned with Play Protect को चालू करें।
"Improve harmful app detection" का विकल्प भी चालू करें ताकि गूगल को ऐप्स की बेहतर स्कैनिंग में मदद मिल सके।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें