बड़ा फैसला: टेलीकॉम ऑपरेटरों के लिए बैंक गारंटी की जरूरत 80 फीसदी तक कम की गई
दूरसंचार विभाग के इस कदम से उन दूरसंचार ऑपरेटरों की नकदी अनब्लॉक हो जाएगी जो वे बैंक गारंटी प्रस्तुत करने के लिए बैंकों के पास रखते हैं।

विस्तार
टेलीकॉम विभाग ने टेलीकॉम आपरेटरों के लिए परफॉरमेंस और वित्तीय बैंक गांरटी की जरूरत को 80 फीसदी तक कम कर दिया है। यह जानकारी बुधवार को जारी एक लाइसेंस संशोधन नोट में दी गई।
संशोधित नियमों के तहत टेलीकॉम ऑपरेटरों को हर सेवा के टेलीकॉम लाइसेंस के लिए 44 करोड़ रुपये तक की परफॉरमेंस बैंक गारंटी उपलब्ध कराने की जरूरत होगी। यह राशि पुराने नियम के तहत 220 करोड़ रुपये थी।
इसी तरह, टेलीकॉम ऑपरेटरों को अब प्रति सर्किल अधिकतम 8.8 करोड़ रुपये की वित्तीय बैंक गारंटी उपलब्ध कराने की जरूरत होगी। यह पहले 44 करोड़ रुपये थी।
इन स्थितियों में नहीं लागू होगा ये नियम
हालांकि यह नियम उन मामलों में प्रभावी नहीं होगा जहां बैंक गारंटी किसी अदालती आदेश के कारण प्रस्तुत की गई है या किसी मुकदमेबाजी के अधीन है। इसके साथ ही उन दूरसंचार ऑपरेटरों पर भी ये नियम लागू नहीं होगा जो इस समय परिसीमन (लिक्विडेशन) की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
- काम की बात: मोबाइल फोन खो जाए तो तुरंत करें ये काम, वरना झट से उड़ जाएंगे आपके बैंक अकाउंट से पैसे
- बीएसएनएल: 31 दिसंबर तक मुफ्त 4जी सिम कार्ड पा सकते हैं उपभोक्ता, यहां जानिए कैसे
- काम की बात: फर्जी ऐप की ऐसे करें पहचान, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट
- Social Media Down: छह घंटे तक क्यों ठप रहे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, क्या था इस आउटेज का सबसे बड़ा कारण