बीएसएनएल: 31 दिसंबर तक मुफ्त 4जी सिम कार्ड पा सकते हैं उपभोक्ता, यहां जानिए कैसे

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीगौरव पाण्डेय
Wed, 06 Oct 2021 03:37 PM IST
सार

मोबाइल उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल मुफ्त 4जी सिम कार्ड ऑफर लाई है। इस रिपोर्ट में पढ़िए इस ऑफर के बारे में सब कुछ।

विज्ञापन
BSNL users can get free 4g sim till December 31 here is all you need to know in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने मुफ्त 4जी सिम ऑफर की अवधि 31 दिसंबर 2021 तक बढ़ा दी है। कंपनी ने यह ऑफर कुछ समय पहले ही शुरू किया थखा और अब यह उन सभी यूजर्स के लिए है जो 100 रुपये से अधिक का पहला रिचार्ज करवाते हैं। फिलहाल बीएसएनएल, मुफ्त सिम की पेशकश केरल सर्किल में कर रही है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसे अन्य सर्किल में भी विस्तारित किया जाएगा।

    बीएसएनएल अपने नए और एमएनपी (मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी) के जरिए आने वाले यूजर्स को पहले ही मुफ्त 4जी सिम दे रही है। कंपनी ने कहा है कि 4जी सिम कार्ड की कीमत 20 रुपये है जो नए उपभोक्ताओं को नहीं चुकानी होगी। इसके अलावा एमएनपी सेवा का इस्तेमाल कर बीएसएनएल से जुड़ने वाले यूजर्स को भी 4जी सिम पाने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं चुकाना होगा। इसके लिए इन्हें पहला रिचार्ज 100 रुपये से अधिक का करवाना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें