Digital Police: बड़े काम का यह सरकारी पोर्टल, गुमशुदा की तलाश के अलावा करा सकते हैं ये 10 काम
सार
डिजिटल पुलिस पोर्टल के जरिए राज्य और केंद्र स्तर तक नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इस साइट से आप किसी गुमशुदा व्यक्ति की रिपोर्ट भी लिखवा सकते हैं। इसके अलावा इस साइट पर और भी कई काम होते हैं।
विज्ञापन

विस्तार
आप में से बहुत ही कम लोग डिजिटल पुलिस पोर्टल के बारे में जानते होंगे। इस साइट को साल 2017 में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने गृह मंत्रालय (MHA) के साथ मिलकर लॉन्च किया था। डिजिटल पुलिस पोर्टल का यूआरएल https://digitalpolice.gov.in है। डिजिटल पुलिस पोर्टल के जरिए राज्य और केंद्र स्तर तक नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इस साइट से आप किसी गुमशुदा व्यक्ति की रिपोर्ट भी लिखवा सकते हैं। इसके अलावा इस साइट पर और भी कई काम होते हैं।
- गुमशुदा व्यक्तियों की खोज
- वाहन एनओसी जेनरेशन
- घोषित अपराधियों की जानकारी
- निकटतम पुलिस स्टेशन की जानकारी
- संबंधित पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करना
- शिकायतों की स्थिति प्राप्त करना
- एफआईआर की प्रतियां प्राप्त करना
- गिरफ्तार व्यक्तियों/वांछित अपराधियों का विवरण
- लापता/अपहृत व्यक्तियों का विवरण
- चोरी/बरामद वाहनों, हथियारों और अन्य संपत्तियों का विवरण
- विभिन्न एनओसी (जुलूस, कार्यक्रम/प्रदर्शन, विरोध/हड़ताल आदि) जारी करने के लिए अनुरोध प्रस्तुत करना
- नौकरों, रोजगार, पासपोर्ट, वरिष्ठ नागरिक पंजीकरण आदि के लिए सत्यापन अनुरोध
- जानकारी साझा करने और नागरिकों को आवश्यक फॉर्म डाउनलोड करने में सक्षम बनाने के लिए पोर्टल
और पढ़ें...
- Private Space: गूगल में आ रहा है एक नया फीचर, दोस्तों से छिपा सकेंगे फोन के एप्स
- Epic Games से हार गया गूगल: कोर्ट ने कहा- गूगल ने अपने अधिकारियों का किया गलत इस्तेमाल, Fortnite को नुकसान
- सावधान: RBI ने दी बड़ी चेतावनी, कहा- ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो सोशल मीडिया के इन लिंक्स पर क्लिक ना करें
- आफत: Netflix हुआ ठप, हजारों यूजर्स परेशान, नहीं ओपन हो रहा एप