Digital Arrest: इस शख्स ने 20 दिनों में गंवाए 1.2 करोड़ रुपये, आप ना करें ऐसी गलती

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Jun 2024 01:55 PM IST
सार

पीड़ित को लगा था कि वह किसी असली पुलिस अधिकारी से बात कर रहा है। वीडियो कॉल से हटने पर पीड़ित को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई थी। गिरफ्तारी से बचाने के लिए पीड़ित से 30 लाख रुपये मांगे गए और 20 दिनों तक हर दिन यह मांग बढ़ती ही गई।

विज्ञापन
digital arrest scam Hyderabad man loses Rs 1.2 crore after receiving calls from scammers
digital arrest scam - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    डिजिटल अरेस्ट का एक ताजा मामला सामने आया है। हैदराबाद में डिजिटल अरेस्ट करके एक शख्स से 1.2 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। इस स्कैम की शुरुआत एक फोन कॉल से हुई और 20 दिनों तक चली। फोन करने वाले शख्स ने बताया था कि वह पुलिस अधिकारी है और आपके नाम से एक पार्सल आया है जिसमें ड्रग्स हैं।

    इसके बाद फर्जी अधिकारी ने पीड़ित से आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट की डीटेल के साथ घर का एड्रेस भी लिए। इसके बाद वीडियो कॉल किया गया और पीड़ित से 24/7 वीडियो कॉल पर ऑनलाइन रहने के लिए कहा गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने 20 दिनों तक ना ठीक से खाना खाया और ना ही सो पाया।

    विज्ञापन

    पीड़ित को लगा था कि वह किसी असली पुलिस अधिकारी से बात कर रहा है। वीडियो कॉल से हटने पर पीड़ित को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई थी। गिरफ्तारी से बचाने के लिए पीड़ित से 30 लाख रुपये मांगे गए और 20 दिनों तक हर दिन यह मांग बढ़ती ही गई। 20 दिनों में पीड़ित ने फर्जी अधिकारी द्वारा बताए गए बैंक अकाउंट में 1.2 करोड़ ट्रांसफर किए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें