सावधान: डेटिंग एप इस्तेमाल करने से पहले इसके नुकसान भी जान लें, नहीं तो बाद में सिर्फ पछताएंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 01 Jun 2024 04:49 PM IST
सार

मॉजिला फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक 25 में से 22 डेटिंग एप्स अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को मानते ही नहीं हैं। वे अपने यूजर्स के निजी डाटा का सौदा करते हैं और विज्ञापनदाताओं को डाटा बेचते हैं। इनमें से कईयों का डाटा लीक का इतिहास रहा है।

विज्ञापन
Dating apps selling your personal information for advertising
Dating Apps - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    डेटिंग एप को अब किसी परिचय की जरूरत नहीं है। शादीशुदा से लेकर कंवारे तक सब इस एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत में भी लाखों लोग डेटिंग एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई एप काफी पॉपुलर हैं तो कई नए-नए एप्स हैं। डेटिंग एप्स के साथ विवाद का नाता चोली और दामन जैसा है। डेटिंग एप्स को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। आपमें से कई लोग होंगे जो इन डेटिंग एप्स का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये डेटिंग एप्स डाटा प्राइवेसी के लिहाज से बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं।

    कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सभी डेटिंग एप्स यूजर्स का डाटा विज्ञापन एजेंसियों और कंपनियों को बेचते हैं। इसके बदले उन्हें मोटी रकम मिलती है। मॉजिला फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक 25 में से 22 डेटिंग एप्स अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को मानते ही नहीं हैं। वे अपने यूजर्स के निजी डाटा का सौदा करते हैं और विज्ञापनदाताओं को डाटा बेचते हैं। इनमें से कईयों का डाटा लीक का इतिहास रहा है।

    विज्ञापन

    ये एप्स पर्सनल जानकारी को वैकल्पिक रखते हैं लेकिन बाद में बिना जानकारी दिए एप्स को इस्तेमाल नहीं करने देते। ये एप्स यूजर्स से उसकी मौजूदा लोकेशन का एक्सेस भी लेते हैं और यदि लोकेशन का एक्सेस नहीं दिया जाए तो ये एप्स काम ही नहीं करते।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें