अब 1 रुपये में रोज मिलेगा अनलिमिटेड डाटा, यह कंपनी देगी ऑफर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 16 Jan 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Datawind Plannings to Offer Unlimited Internet at Rs 1 with BSNL
Internet

    जियो के बाद इंटरनेट डाटा पैक बाजार में एक और बड़े धमाके की तैयारी चल रही है। यह धमाका सरकारी कंपनी बीएसएनएल और दुनिया के कई देशों में कम कीमत में इंटरनेट पैक और कम कीमत के मोबाइल फोन और टैबलेट उपलब्ध कराने वाली कनाडा मुख्यालय वाली कंपनी डाटाविंड की तरफ से होगा। कंपनी की तैयारी हर रोज महज एक रुपया के शुल्क में असीमित इंटनेट डाटा उपलब्ध कराने की है, जो अगले फरवरी के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है।

    फरवरी से मिलना शुरू हो जाएगा 1 रुपये में अनलिमिटेड डाटा

    Datawind
    Datawind

    डाटाविंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुनीत सिंह तुली का कहना है कि फरवरी के तीसरे सप्ताह में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भारत यात्रा पर आ रहे हैं। उसी दौरान सस्ती इंटरनेट पैक सेवा की शुरुआत हो सकती है। इसके लिए बीएसएनएल पहले ही एमओयू पर हस्ताक्षर कर चुका है। दरअसल, डाटाविंड यह इंटरनेट सेवा मोबाइल फोन के एक ऐप के जरिए उपलब्ध कराएगी, जो एंड्रॉयड और जावा तकनीक से चलने वाले फीचर फोन पर उपलब्ध होगी। यह कंपनी का पेटेंटेड ऐप है। इसके तहत, बीएसएनएल के सिम खरीदने वाले ग्राहक उस ऐप को इंस्टाल करेंगे और उसी से इंटरनेट ब्राउजिंग का लाभ लेंगे। इस सेवा में एक जीबी, दो जीबी जैसी कोई सीमा नहीं होगी, बल्कि असीमित डाटा मिलेगा। यह तो उपयोग करने वाले ग्राहकों पर निर्भर करेगा कि वह एक दिन में कितना डाटा का उपयोग करे।

    विज्ञापन

    बीएसएनल के हिसाब से तय होगी इंटरनेट की स्पीड 

    BSNL
    BSNL

    इंटरनेट पैक में जो डाटा मिलेगा, उसकी स्पीड क्या होगी, इस सवाल पर तुली ने बताया कि यह स्पीड संबंधित टेलीफोन कंपनी द्वारा उपलब्ध कराने वाली स्पीड के बराबर ही होगी। लेकिन ब्राउजिंग स्पीड उससे 30 फीसदी बढ़ जाएगी, क्योंकि इसमें कंप्रेशन एक्सीलरेशन तकनीक के उपयोग से डाटा को 30 गुना कंप्रेस करके भेजा जाता है। इससे ब्राउजिंग के वक्त डाउनलोडिंग का समय घट जाता है। उदाहरण के लिए यदि किसी कंटेंट को डाउनलोड करने में लगने वाला सामान्य समय यदि 30-32 सेकंड है, तो उनके ऐप में यह महज एक या दो सकेंड में ही डाउनलोड हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अन्य कंपनियों से बातचीत जारी

    सिर्फ बीएसएनएल से ही साझेदारी क्यों, इस सवाल पर उन्होंने बताया फिलहाल समझौता सिर्फ बीएसएनएल से ही हुआ है। इसके अलावा रिलायंस जियो, एयरटेल, आइडिया, वोडाफोन आदि कंपनियों से बातचीत चल रही है। यदि अन्य कंपनियां भी तैयार होती हैं, तो उनके ग्राहकों को भी सस्ती इंटरनेट सेवा का लाभ मिल सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें