13MP फ्रंट कैमरे के साथ 7,000 रु. से कम में लॉन्च हुआ यह फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 15 Jan 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
Karbonn Titanium Frames S7 launched in India With 13 Megapixel Selfie Camera
Karbonn Titanium Frames S7

    अगर आप भी सेल्फी के शौकीन हैं और कम कीमत में दमदार फ्रंट कैमरे वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपके लिए कार्बन मोबाइल ने सोमवार को भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन टाइटेनियम फ्रेम्स एस7 पेश किया है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं एयरटेल कनेक्शन के साथ यह फोन सिर्फ 4,999 रुपये में मिल रहा है।

    कार्बन टाइटेनियम फ्रेम्स S7 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Karbonn Titanium Frames S7
    Karbonn Titanium Frames S7

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन, 1.45GHz का क्वॉडक्रोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में एलईडी लाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा है। कैमरे में कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, माइक्रो-USB, 3.5mm का हेडफोन जैक और 3000mAh की बैटरी है। फोन की कीमत 6,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    कार्बन टाइटेनियम फ्रेम्स एस7 के साथ मिलने वाले ऑफर्स

    Karbonn Titanium Frames S7
    Karbonn Titanium Frames S7

    इस फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट शॉपक्लूज से हो रही है। फोन के साथ इंडसइंड बैंक व स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ फोन खरीदने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट, मोबिक्विक से पेमेंट करने पर 30 प्रतिशत कैशबैक और एयरटेल लॉन्चिंग ऑफर के तहत इस फोन पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके लिए 36 महीनों तक 199 का रिचार्ज कराना होगा। 18 महीने के बाद 500 रुपये और फिर 15 महीने के बाद बाकी 1,500 रुपये कैशबैक के रूप में मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें