Cypto Scam: देखने में सबकुछ असली लगेगा, मुहर के साथ लेटर भी मिलेगा और अकाउंट खाली हो जाएगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Jun 2024 11:15 AM IST
सार

तृप्ति को “VIP Advanced Task” दिया गया और 14,600 रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। इसके बाद तृप्ति के अकाउंट में 48,000 रुपये दिखाए गए और जब तृप्ति ने इसे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना चाहा तो उनसे 1.6 लाख रुपये और निवेश करने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
crypto scam in India Tripti lost Rs 12 lakh in this scam
फोन पर यह नंबर दबाते ही आपका बैंक अकाउंट हो सकता है खाली - फोटो : Freepik

    विस्तार

    भारत में स्कैम हर रोज हो रहे हैं। हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि मार्च 2024 में खत्म हुए वित्तीय वर्ष में भारत में साइबर ठगों ने 14.57 अरब रुपये उड़ाए हैं। आरबीआई के मुताबिक ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड भारत में एक साल में 400% तक बढ़ा है। एक स्कैम भारत में बहुत ही आम है और वह गूगल रिव्यू वाला है।

    स्कैमर लोगों से किसी होटल या रेस्टोरेंट का रिव्यू गूगल मैप्स पर देने के लिए कहते हैं और उसके बाद पैसे देने का वादा करते हैं। शुरुआत में ये स्कैमर लोगों को पैसे भी देते हैं जिससे उन्हें भरोसा हो जाता है और वे जाल में फंस जाते हैं। अब यह स्कैम क्रिप्टो में हुआ है और एक शख्स को 12 लाख रुपये का चूना लगाया गया है।

    विज्ञापन

    क्रिप्टो स्कैम में तृप्ति नाम की एक युवती को 12 लाख रुपये का चूना लगाया गया है। इस स्कैम के लिए व्हाट्सएप, फर्जी वेबसाइट, टेलीग्राम चैनल जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। इसकी शुरुआत एक अनजान व्हाट्सएप मैसेज से हुई जिसमें वादा किया गया था कि एक वेबसाइट का रिव्यू करना है और फिर उसके बदले आपको अच्छे-खासे पैसे मिलेंगे। स्कैमर्स ने पेमेंट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया ताकि भरोसा हो जाए। इसके अलावा इन ठगों ने ‘Ripple’ क्रिप्टो करेंसी का फर्जी सर्टिफिकेट भी भेजा जिस पर मुहर लगी हुई थी और भारत सरकार लिखा हुआ था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें