Covid 19 Vaccine Registration: रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही क्रैश हुआ पोर्टल, जिसका हुआ रजिस्ट्रेशन उसे नहीं मिला स्लॉट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 28 Apr 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 Vaccine Registration Cowin portal and aarogya setu app crashed
AAROGYA SETU CRASH - फोटो : अमर उजाला

    एक मई से 18 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगने वाला है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 28 अप्रैल से होने वाला था। शाम 4 बजे जैसे ही रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ कोविन पोर्टल क्रैश हो गया। लोगों को सर्वर में दिक्कत का मैसेज मिलने लगा। कोविन पोर्टल क्रैश होने के बाद लोगों का गुस्सा फिर से सातवें आसमान पर पहुंच गया, क्योंकि पहले रजिस्ट्रेशन के समय में बदलाव किया गया।

    कई लोगों को ओटीपी मिलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। कई ट्विटर यूजर्स ने कहा है कि रजिस्ट्रेशन के दौरान उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी ही नहीं आया जिसकी वजह से वे वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके। कई लोगों ने टीकाकरण केंद्र और कईयों ने अप्वाइंटमेंट ना मिलने की भी शिकायत की है। अधिकतर लोगों ने स्लॉट ना मिलने की शिकायत की है।

    विज्ञापन

    लोग सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने यह भी कहा है कि सरकार ने आईआरसीटीसी की तत्काल बुकिंग से कोई सबक नहीं ली है। पहले से कोई तैयारी नहीं रहती है और लोगों को रजिस्ट्रेशन के लिए कह दिया जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हालांकि कोविन पोर्टल ने अब काम करना शुरू किया है लेकिन अभी भी लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई लोगों ने अब रजिस्ट्रेशन होने की पुष्टि की है। आरोग्य सेतु ने भी ट्वीट करके कहा है कि पोर्टल में थोड़ी दिक्कत आई थी लेकिन अब कोई समस्या नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें